Logo
election banner
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को चंडीगढ़ व पंचकूला में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्षाें व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

Chandigarh: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वीरवार को देर रात हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एंव पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के आवास पर पहुंचे। जहां विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष के आवास से जेपी नड्डा रेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगे। 

हरियाणा में कई बैठकें करेंगे नड्डा
अपने दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को पार्टी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जिसमें भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक भी शामिल है। जेपी नड्डा पंचकूला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। फिर नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की मीटिंग होगी। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पचकमल में भाजपा महामंत्री व नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी सहित प्रदेश के दूसरे बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। 

लोकसभा चुनावों से पहले दौरा अहम 
इसी साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी के हरियाणा दौरे को अहम माना जा रहा है। अपने दौरे के दौरान जेपी नड्डा न केवल नवनियुक्त भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन को म्रजूबत करने के टिप्स देंगे, बल्कि लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए जोश भी भरेंगे। 

अमित शाह भी कर चुके हैं दौरा 
वीरवार देर रात पंचकूला पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पहले गृह मंत्री अमित शाह चंड़ीगढ़ का दौरा कर चुके हैं। 2023 के अंत में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान को फतेह करने के बाद एक माह के अंदर गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा का दौरा कर लोकसभा चुनावों की तैयारियों का आगाज कर दिया। 

5379487