A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रादौर/यमुनानगर: आइपीएल (IPL) गेम में गांव सिलीकलां के सरपंच प्रतिनिधि अरुण कांबोज उर्फ सीटू कांबोज ने मंगलवार की रात को मुंबई व लखनऊ के बीच खेले गए मैच में ड्रीम-11 में सबसे बेहतर टीम बनाकर दो करोड़ रुपए का पहला ईनाम हासिल किया। सरपंच प्रतिनिधि द्वारा दो करोड़ का ईनाम जीतने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। सिलीकलां में किसान परिवार से संबंध रखने वाले सरपंच प्रतिनिधि अरुण कांबोज उर्फ सीटू द्वारा आईपीएल मैच में सर्वश्रेष्ठ टीम बनाने पर 768.5 अंक प्राप्त कर दो करोड़ रुपए ईनाम जीतने की खबर जब ग्रामीणों को पता चली तो सरपंच के घर बधाईयां देने वाले लोगों का तांता लग गया।

2 करोड़ जीतने पर सरपंच के घर लगी भीड़

आईपीएल खेल में दो करोड़ रुपए की बड़ी रकम जीतने पर सीटू कांबोज को उसके मित्र, ग्रामीण, रिश्तेदार व क्षेत्र के लोग बधाईयां देने में लगे हुए है। सीटू कांबोज को यकीन नहीं हो पा रहा कि उसने दो करोड़ रुपए जैसी बड़ी रकम ऑनलाइन गेम खेलकर जीती है। करोड़पति बने सरपंच प्रतिनिधि सीटू कांबोज ने बताया कि उसने करोड़ों रुपए का ईनाम जीतने के लिए कड़ी मेहनत की। अब तक उसके खाते में एक करोड़ रुपए की राशि आ चुकी है। बकाया राशि वीरवार दोपहर तक खाते में आएगी। वह जीती हुई राशि से गांव के शिव मंदिर में 1 लाख, 21 हजार रुपए दान देंगे। वहीं गांव के बच्चों को खेलों के लिए सामान देने का काम करेंगे।

ड्रीम 11 टीम को चुना गया सर्वश्रेष्ठ

सीटू कांबोज ने बताया कि रात को जैसे ही लखनऊ ने मैच जीता तो उसके द्वारा बनाई गई टीम के आधार पर उसकी ड्रीम-11 टीम को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। उसे 2 करोड़ रुपए का ईनाम दिए जाने का संदेश उसके पास आया। प्रतियोगिता में एक करोड़, 28 लाख, 74 हजार व 524 लोगों ने भाग लिया। मंगलवार की रात को जैसे ही सीटू कांबोज को 2 करोड़ रुपए जीतने का मोबाइल पर मैसेज आया तो वह खुशी से झूम उठा। खुशी के मारे सीटू कांबोज को रात नींद तक नहीं आई। उसे विश्वास नहीं हो पा रहा कि वह इतनी बड़ी रकम जीत चुका है। वह इस रकम को किसी अच्छी योजना में निवेश करेगा।