A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Bhiwani Jail: भिवानी जेल में निरीक्षण के लिए हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल सोमवार को पहुंची। उन्हें वहां देख कर अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। सोनिया अग्रवाल ने सबसे पहले जेल के रिकॉर्ड की जांच की उसके बाद उन्होंने कैदी और विचाराधीन कैदियों से सुविधाओं, समस्याओं और अन्य चीजों को लेकर बातचीत की। साथ ही उन्होंने महिला कैदियों की समस्याएं भी सुनी। वहीं, जेल डिप्टी सुप्रीटेंडेंट को जरूरी निर्देश दिए गए।

सोनिया अग्रवाल अचानक पहुंची जिला जेल  

जानकारी के मुताबिक, सोनिया अग्रवाल अचानक ही जिला जेल में पहुंच गई। उन्होंने  सबसे पहले जेल के गिनती रिकॉर्ड को चेक किया। इसके बाद उन्होंने जेल के रसोईघर, बाथरूम  और अन्य स्थानों की जांच की। इसी दौरान पुरुष कैदियों ने अपनी कई प्रकार की समस्याएं भी उनके सामने रखी और खाना अच्छी क्वालिटी का दिए जाने की बात कही।

कैदियों ने खाने पर उठाए सवाल

चेयरपर्सन के सामने कुछ कैदियों ने कहा कि उन्हें खाना कच्चा और घटिया क्वालिटी का दिया जा रहा है। इस कारण उनका स्वास्थ्य आए दिन खराब रहता है। इस पर वाइस चेयरमैन जेल प्रशासन को अच्छा खाना कैदियों को दिए जाने के आदेश दिए। साथ ही कैदियों का समय-समय पर मेडिकल जांच भी कराए जाने के लिए कहा है।

Also Read: नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन: सिरसा में एंटी नारकोटिक्स सेल ने की बड़ी कार्रवाई, 2245 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त किया बरामद

समस्याओं को दूर करने के दिए आदेश

वाइस चेयरपर्सन ने जिला जेल में बंद महिला कैदियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। महिला कैदियों ने भी उनके सामने अपनी कई समस्याएं रखी। डिप्टी सुप्रीटेंडेंट नरेश कुमार को महिला कैदियों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के आदेश दिए।