Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम विभाग ने मंगलवार को लिए पांच जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सात जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट है। जबकि, करनाल में शीतलहर चलेगी और कोहरा भी छाया रहेगा। 

दरअसल, मौसम विभाग की मानें, तो मंगलवार को राजधानी चंड़ीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत, हिसार, भिवानी और चरखीदादरी में शीतलहर चलेगी। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आज का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। इसके बाद 03-04 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के बुराड़ी में बड़ा हादसा: चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से एक बच्ची समेत 2 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

जिला मौसम विभाग का अलर्ट
चंडीगढ़ (राजधानी) घना कोहरा
पंचकूला घना कोहरा
अंबाला घना कोहरा
यमुनानगर घना कोहरा
कुरुक्षेत्र घना कोहरा
कैथल घना कोहरा
करनाल कोल्ड वेव/घना कोहरा
महेंद्रगढ़ कोल्ड वेव
रेवाड़ी कोल्ड वेव
झज्जर NILL
गुरुग्राम NILL
मेवात NILL
पलवल NILL
फरीदाबाद NILL
रोहतक  NILL
सोनीपत कोल्ड वेव
पानीपत कोल्ड वेव
सिरसा  NILL
फतेहाबाद  NILL
हिसार कोल्ड वेव
जींद NILL
भिवानी कोल्ड वेव
चरखीदादरी कोल्ड वेव

31 जनवरी और 1 फरवरी को हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 28 से लेकर 30 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में 3 से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।  

ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में फिर पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी, IMD ने मौसम को लेकर जारी किया ये अपडेट