A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है। जिस चलते राज्य के कई जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सिरसा में सोमवार के अधिकतम तापमान 47 डिग्री के रहा। मौसम विभाग ने 3 दिन यानी 24 मई तक भीषण गर्मी रहने की संभावना जताई है। कहा जा रहा है की यदि यही हाल रहे तो तापमान 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं।
14 जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद आदि शामिल है । वहीं 8 जिलों पर ऑरेंज अलर्ट है। राज्य में रात का तापमान भी 1.4 डिग्री तक बढ़ गया है।
स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान
वही, इस गर्मी को देखते हुए अब तक 15 जिलों में नर्सरी, 5वीं और 8वीं कक्षा तक की 24 और 31 मई तक छुट्टियां घोषित की गई है। नर्सरी से 5वीं क्लास तक के बच्चों की करनाल, कैथल, रेवाड़ी, सोनीपत में 24 मई और पंचकूला और महेंद्रगढ़ में 31 मई तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है। इसके अलावा, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, नूंह, भिवानी, यमुनानगर, फतेहाबाद, जींद, पानीपत में नर्सरी से 8वीं क्लास तक की 24 मई तक छुट्टियां की हैं।
जानें क्यों हो रही इतनी गर्मी
मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि गर्मी की सबसे बड़ी वजह यह भी है कि यहां पिछले ढाई महीने में 31 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 4 जिले जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में सामान्य से अधिक और अंबाला में सामान्य के आसपास बारिश हुई है। जबकि 17 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।
Also Read: हरियाणा में भीषण गर्मी, 11 जिलों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा, हीट वेव का रेड अलर्ट
कहा जा रहा है कि सामान्य बारिश 20 मई तक राज्य में 35 MM बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 24.8 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य में मई महीने में अब तक केवल 4.2 MM ही बारिश हुई है, जबकि इस महीने में 11.3 MM बारिश सामान्य मानी जाती है।
