Traffic Advisory For Farmers Protest: हरियाणा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, चंडीगढ़-दिल्ली रूट में किया बदलाव

Haryana Traffic Advisory
X
हरियाणा पुलिस ने आज के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी।
Haryana Traffic Advisory: किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने फिर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह आज यानी गुरुवार के लिए जारी की गई है।

Haryana Traffic Advisory: किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने फिर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह आज यानी गुरुवार के लिए जारी की गई है। किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच को लेकर टकराव के कारण कई रूट बाधित हुए हैं। कहा गया है कि दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल इंद्री लाडवा यमुनानगर बरवाला पंचकूला होते हुए या करनाल पिपली लाडवा बबैन बराड़ा दो सदका बरवाला पंचकूला होते हुए अपने गंतव्य के लिए जा सकते हैं।

चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रूट

चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, दो सदका, बराड़ा, बबैन, लाडवा, पिपली, कुरुक्षेत्र के रास्ते या पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344), लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली जा सकते हैं। वहीं, दिल्ली से चंडीगढ़ आने के लिए इसी रूट का प्रयोग करें।

Also Read: हरियाणा में एक बार फिर बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हिसार और सिरसा से चंडीगढ़ के लिए रूट

हिसार और सिरसा से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री कैथल (152-डी), पेहवा से कुरुक्षेत्र होते हुए बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला होते हुए पंचकूला पहुंच सकते हैं। इसी तरह रेवाड़ी, नारनौल, जींद से आने वाले यात्री कैथल से पेहवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका से पंचकूला पहुंच सकते हैं। वहीं, पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि पंजाब जाने के लिए एहतियात के तौर पर रेल मार्ग का उपयोग करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story