Logo
election banner
Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना बताई जा रही है। राज्य में हलकी बारिश हो सकती है और ठंड भी एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना बताई गई है। राज्य में 19 से 21 फरवरी के बीच बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। वहीं, राज्य में मौसम आमतौर पर 18 फरवरी तक शुष्क रहने की संभावना है। कहा जा रहा है की अभी प्रदेश के कई शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार चल रहा है।

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

वहीं, बारिश होने पर राज्य की हवा भी साफ होने की उम्मीद है। बुधवार को हो रहे मौसम में बदलाव के कारण करनाल जिले में रात का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में धूप निकलने के कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है। राज्य के अधिकतम जिलों का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के ऊपर चला गया।वहीं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 18 फरवरी तक शुष्क रहने की संभावना है।

Also Read: Delhi Water Supply: दिल्ली में फिर होने वाला है जल संकट, इन इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित

हवाएं बढ़ा सकती परेशानी

इस दौरान राज्य में हवा चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी रहने और तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। कुछ एक जगहों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की संभावना है। परंतु 18 फरवरी देर रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जिससे 19 से 21 फरवरी को राज्य में बीच-बीच में बादल छाए रहने और गरज चमक एंव हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना बताई जा रही है। 

jindal steel Ad
5379487