Logo
election banner
Harassment with Minor in Rohtak: रोहतक में एक 15 साल की नाबालिग किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

Harassment with Minor in  Rohtak:  हरियाणा के रोहतक में एक 15 साल की नाबालिग किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया। यह नाबालिग मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। किशोरी को पेट में दर्द होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां पर पीड़िता ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों ने नाबालिग की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर पीड़िता का का इलाज कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ दष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर चुकी है।

बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति ने रोहतक के महम पुलिस थाने में शिकायत  में बताया कि वह रोहतक के महम पुलिस थाना एरिया के एक गांव में बने ईट भट्‌ठे पर काम करता है। उसकी एक 15 साल की बेटी है, जो उनके साथ लगभग साढ़े 4 महीने पहले बिहार से रोहतक रहने आई थी। वह फिलहाल भट्‌ठे पर ही परिवार के साथ रह रही थी।

अज्ञात के खिलाफ रेप का केस दर्ज

पेट में दर्द होने पर महम के अस्पताल में बच्ची को लेकर गए। जहां पर नाबालिग ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। इस पर पीड़ित और उसकी पत्नी ने बच्ची से बातचीत की तो उसकी हालत खराब होने के कारण वह कुछ नहीं बता पाई। पिता ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।

Also Read: विवाहिता के साथ दुष्कर्म: चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम 

पीड़ित की जा रही है काउंसिलिंग

महम के डीएसपी संदीप ने जानकारी दी कि पीड़ित नाबालिग की सीड्ब्ल्यूसी से काउंसिलिंग करवाई जा रही है, ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

5379487