जिंदगी भर मिलेगा फ्री खाना: अगर चट कर गए हिंदुस्तान का ये सबसे बड़ा पराठा, एक लाख का इनाम भी मिलेगा

free food offer on paratha
X
पराठा खाकर जिंदगी भर फ्री खाने का लीजिए आनंद
Free Food Offer: अगर आप भी पराठों के शौकीन हैं, तो आपको एक बार यहां का खास पराठा अवश्य ट्राई करना चाहिए। अगर चट कर गए तो इनाम में एक लाख रुपये और जिंदगी भर फ्री खाना मिलेगा।

Free Food Offer on Paratha: उत्तर भारतीयों को नाश्ते में पराठे खाना बेहद पसंद है। दिल्ली के लोग तो पराठों के इतने दीवाने हैं कि आधी रात को भी मुरथल की राह पकड़ लेते हैं। अगर आप भी पराठों का स्वाद लेने के लिए मुरथल की राह पकड़ते हैं, तो आपको एक बार रोहतक भी जाना चाहिए। यहां एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जो देश का सबसे बड़ा पराठा बनाने का दावा कर रहा है। खास बात है कि इस रेस्टोरेंट ने इस पराठे को खाने पर एक लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा कर रखी है। यही नहीं, इस पराठे को चट करने के बाद यहां जिंदगी भर खाने का बिल नहीं चुकाना होगा। मतलब यह है कि आपको यहां जिंदगी भर फ्री खाना मिलेगा। तो चलिये देरी किए बिना हरियाणा के इस खास रेस्टोरेंट के बारे में बताते हैं।

रोहतक का तपस्या पराठा जंक्शन दे रहा ये ऑफर

दिल्ली-रोहतक बाइपास पर तपस्या पराठा जंक्शन है। इनका दावा है कि यह देश का सबसे बड़ा पराठा परोसते हैं। इनका खुला चैलेंज है कि अगर कोई शख्स तीन पराठे खा लेता है, तो उसे बतौर एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह दो फीट का गोल पराठा होता है। इसमें 700 ग्राम की स्टफिंग होती है, जबकि वजन 1200 ग्राम के आसपास होता है। अगर किसी ने 50 मिनट में यह तीन पराठे चट कर लिए तो एक लाख रुपये के इनाम के साथ ही जिंदगी भर फ्री खाना भी मिलेगा। खास बात है कि अभी तक सिर्फ दो लोग ही इस चुनौती को पूरा कर सके हैं। एक शख्स ने 50 मिनट में चार पराठे खाए थे, जबकि दूसरे शख्स ने 40 मिनट में तीन पराठे खाकर एक लाख का इनाम और फ्री खाने का गिफ्ट पाया था।

शुक्रवार को मिलेगा यह ऑफर

बता दें कि यह ऑफर शुक्रवार को मिलेगा। इस दिन आपको पराठों पर भी छूट मिलेगी। पराठे की चौड़ाई 30 इंच की होगी। अगर आप भी पराठों के शौकीन हैं, तो आपको भी एक बार यह चुनौती असेप्ट करके अपनी किस्मत आजमानी चाहिए।

मुरथल का यह ढाबा भी दे रहा ऑफर

रोहतक के अलावा सोनीपत के मुरथल में भी ऐसा ढाबा है, जो कि विशाल पराठों के लिए फेमस है। मुरथल का रॉयल होशियारी ढाबा दो फीट का पराठा परोसता है। यहां भी इस पराठे के लिए इनाम रखा गया है। अगर किसी ने 15 मिनट में यह पराठा खा लिया तो इनाम में एक लाख रुपये मिलेंगे। बताया जाता है कि अभी तक कोई भी शख्स यह पराठा चट नहीं कर सका है। अगर आपने तपस्या पराठा जंक्शन के तीन पराठे वाली चुनौती जीत ली, तो निश्चित है कि रॉयल होशियारी ढाबा का एक पराठा खाकर 15 मिनट में ही लखपति बन जाएंगे। यहां क्लिक कर पढ़िये विस्तृत खबर

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story