haribhoomi hindi news
Karnal Firing: हरियाणा के करनाल में NRI के घर के बाहर 4-5 बदमाशों ने फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के लिए बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में 4-5 बदमाश आए थे। वही, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Karnal Firing: हरियाणा के करनाल में NRI के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। यह घटना करनाल के गांव गोंदर के गुनियाना डेरा की है। फायरिंग करने के लिए बदमाश सफेद रंग की कार में सवार होकर आए थे। घटना को अंजाम देने के लिए 7 से 8 राउंड फायर किए गए थे। इस फायरिंग के बाद से ही घर में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस ने घर के बाहर पड़े गोलियों के खोलों को अपने कब्जे में लिया है।

पुलिस कर रही है जांच

घर में रह रहे दंपती की शिकायत के आधार पर 4 से 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक आरोपियों के बारे में कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

अमेरिका में रहता है बेटा

डेरा  गुनियाना रोड रणजीत नगर गोंदर निवासी कर्मपाल सिंह खेतों में बने डेरे में रहते हैं। उनका एक लड़का 5-6 साल से अमेरिका में रहता है। कर्मपाल अपनी पत्नी और मां के साथ ही घर पर रहते हैं। 24 जनवरी की रात लगभग साढ़े 8 बजे कुछ हथियारबंद बदमाशों ने घर के गेट पर अंधाधुंध फायर किया।

बिना नंबर प्लेट की थी गाड़ी

फायरिंग की आवाज सुनाई देने पर वह अपनी पत्नी और मां के साथ घर से बाहर निकले। लेकिन, तब तक आरोपी कार में बैठकर फरार हो चुके थे। बदमाशों की संख्या चार से पांच थी। गाड़ी को लेकर वे गुनियाना की तरफ गए। वहीं, बदमाशों की गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी।

कर्मपाल ने बताया कि उसके घर के बाहर गोलियों के खोल पड़े हुए थे। जिसमें कुछ पिस्टल के खोल थे तो कुछ रिवॉल्वर के। दीवार और दरवाजों पर गोलियों के निशान थे और कुछ हवाई फायर भी किए गए हैं। गोलियों की आवाज सुनने के बाद आसपास के घरों के लोग भी मौके पर पहुंचे। कर्मपाल का कहना है कि उसकी किसी के साथ भी कोई रंजिश नहीं हैं। यह फायरिंग दहशत का माहौल पैदा करने के लिए  किया गया है।

Also Read: Delhi: सिरसपुर में गोदाम की गिरी दीवार, एक की मौत, चार घायल

पुलिस ने लिया कर्मपाल का बयान

कल 24 जनवरी की रात को ही निसिंग पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने कर्मपाल के बयान दर्ज किए और गोलियों के खोल अपने कब्जे में ले लिए। जांच अधिकारी ने बताया कि कर्मपाल की शिकायत के आधार पर 4-5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

7