Logo
election banner
हरियाणा में बृहस्पतिवार को ईडी ने सोनीपत, यमुनानगर, करनाल सहित प्रदेश में 20 स्थानों पर रेड की थी। यमुनानगर में इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर से ईडी को पांच करोड कैश, सोने के बिस्कुट, संपत्तियों के दस्तावेज, लाखों के गहने, कई हथियार व जिंदा कारतूस मिले है।

Yamunanagar: ईडी ने वीरवार को यमुनानगर, करनाल, सोनीपत सहित प्रदेश के 20 स्थानों पर रेड की थी। यमुनानगर में ईडी की टीम को छापेमारी के दौरान इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर से पांच करोड़ रुपए केस, कई हथियार, सैंकड़ों जिंदा कारतूस, शराब की बोतले, सोने के बिस्कुट और कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। ईडी मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों  मिली जानकारी के अनुसार ईडी की रेड गत वीरवार सुबह से लेकर रातभर इनेलो विधायक दिलबाग सिंह के घर, कार्यालय व फार्म हाउस पर चलती रही। जांच के दौरान ईडी की टीम में कई गन, पिस्टल, सैंकड़ों जिंदा कारतूस, कई संप्तियो के दस्तावेज, पांच करोड़ रुपए कैस और लाखों रुपए के सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। बताया गया है कि ईडी की टीम ने इतना भारी मात्रा में घर में कैस व हथियार रखने के बारे में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके परिजनों से बातचीत की है। इनेलो विधायक दिलबाग सिंह के घर से मिले कैस समेत अन्य समान को ईडी ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

करनाल में भाजपा नेता मनोज वधवा के ठिकानों पर रेड

ईडी की टीम ने करनाल में भाजपा नेता मनोज वधवा के घर पर की थी। सत्ताधारी नेता के घर ईडी की रेड से शहर में हड़कंप मच गया था तथा किसी को भी इस दौरान घर से बाहर व घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। भाजपा की तरफ से मेयर पद के दावेदार माने जाने वाले मनोज वधवा के घर ईडी की रेड से सत्ता पक्ष के साथ विरोधियों में भी हलचल देखी गई। रेड के दौरान ईडी को क्या मिला, फिलहाल इसकी जानकारी बाहर नहीं आ पाई है।

सोनीपत में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के घर पहुंची थी ईडी

सोनीपत में ईडी ने कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार व उसके साथी सुरेश त्यागी के ठिकानों पर रेड की थी। कांग्रेस विधायक व उनके ठिकानों पर रेड में ईडी को क्या मिला क्या नहीं। इस पर फिलहाल ईडी या फिर विधायक सुरेंद्र पंवार व उनके साथी की तरफ से कुछ नहीं बताया गया है।

मनी लॉड्रिंग व अवैध खनन में रेड

वीरवार को हरियाणा में अलग अलग ठिकानों पर हुई ईडी की रेड को मनी लॉड्रिंग व अवैध खनन से जोड़कर देखा जा रहा है। विधायक सुरेंद्र पंवार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी माने जाते हैं। ईडी के निशाने पर आए दूसरे नेताओं व व्यक्तियों की भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खनन कारोबारियों से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

5379487