A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Yamunanagar: रंजिश के चलते गांव मारवा कलां निवासी शुभम पर चार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने दो राउंड फायर किए, जिसमें शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शुभम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।
रंजिश के चलते आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
जानकारी अनुसार गांव मारवा कलां निवासी शुभम की कुछ दिन पहले ब्राह्मण खेड़ा निवासी गुरसेवक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। 24 मई को शाम साढ़े पांच बजे शुभम बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह साढौरा-बिलासपुर रोड पर अस्तबली पीर के पास पहुंचा तो गुरसेवक ने अपने साथियों नसीम, लाहड़पुर निवासी जशन व संदीप झांसा के साथ मिलकर उसे रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने फोन पर घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचित किया।
युवक पर हमला कर किए दो राउंड फायर
गांव सलेमपुर बांगर निवासी रूपिंद्र सिंह ने बताया कि वह शाम को साढ़े पांच बजे घर जा रहा था। जब वह गांव पंजेटो के पास पहुंचा तो अमित, जिंदा व साहिल ने अपने साथियों के साथ पकड़ लिया और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने दो राउंड फायर भी किए। वह किसी तरह आरोपियों से बचकर वहां से भाग गया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व आर्म्ज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
