A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा के यमुनानगर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। वहां पर कुछ महिलाएं स्वाति मालीवाल के फोटो वाले पोस्टर लेकर पहुंच गई। इसके साथ ही उन्होंने पोस्टर दिखाते हुए नारेबाजी भी की।
जो पोस्टर लेकर महिलाएं पहुंची थी, उस पर लिखा था कि देश की बेटी स्वाति मालीवाल पर अत्याचार, कांग्रेस चुप क्यों है। देश मांग रहा है जवाब, महिला विरोधी सरकार हमें नहीं चाहिए, स्वाति मालीवाल को न्याय दो। वहां हंगामा कर रही महिलाओं को पुलिस ने इस रैली से बाहर कर दिया।
चुनाव रैली में शामिल हुए खड़गे
बता दें कि खड़गे ने मंगलवार को नई अनाज मंडी जगाधरी में अंबाला लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वरूण मुलाना और कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।
पुलिस ने फाड़े पोस्टर
वहां पर खड़गे का विरोध कर रही महिलाओं ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर में देश की बेटी और राज्यसभा की सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट हुई। जो सरकार महिलाओं पर अत्याचार करती है कांग्रेस पार्टी उसी का साथ दे रही है।
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता के लिए कांग्रेस चुनाव प्रचार कर रही है। कहा जा रहा है कि एक बार तो पुलिस ने उनके पोस्टर लेकर फाड़ दिए थे। लेकिन इसके बाद भी वह दोबारा जनसभा में सबसे आगे पहुंच गई।
खड़गे ने कसा मोदी पर तंज
वहीं दूसरी और खड़गे ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं हूं। मैं मोदी और आरएसएस की विचारधारा के का विरोध करता हूं। हम विचारधारा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। देश के सीएम खुद को होशियार समझते हैं। लेकिन मोदी से अधिक देश की जनता समझदार हैं। यह लड़ाई जनता और नरेंद्र मोदी और बीजेपी के बीच है।
खड़गे ने मोदी को निशाना बनाते हुए आगे कहा कि नरेंद्र मोदी को झूठों के सरदार हैं। पहले मोदी कहते थे कि कांग्रेस ने 70 साल में देश के लिए किया क्या है और अब कहते हैं कि कांग्रेस ने 55 साल में क्या किया है। नरेंद्र मोदी भूल गए कि कांग्रेस की बनाई हुई नीतियों के कारण ही वह आज सीएम के पद पर है।
