A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
CM Nayab Saini in Panchkula: पंचकूला में स्थित शक्तिपीठ माता मनसा देवी के दर्शन के लिए सीएम नायब सैनी पहुंचे। उनके साथ उनकी धर्म पत्नी सुमन सैनी भी उनके साथ गई। मंदिर में इनके स्वगत के लिए अंबाला लोकसभा की प्रत्याशी बंतो कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और जनता पार्टी के नेता कृष्ण ढुल मौजूद थे।
इसी दौरान सीएम ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि राज्य के जनता को मैं नवरात्रि की शुभकामनाएं देता हूं। नवरात्रों में हमारे अंदर एक नई ऊर्जा का संचालन होता है। प्रकृति में भी नई ऊर्जा देखने को मिलती है। खेतों में नई फसल आती है। यह त्यौहार सबके घरों और जीवन में सुख समृद्धि लेकर आए ऐसी मैं प्रार्थना करता हूं।
पीएम के 10 सालों के कार्यों का किया जिक्र
सीएम ने आगे कहा कि आज ईद का त्यौहार भी है, जिसके लिए भी मैं जनता को बधाई देता हुं। उन्होंने कहा कि हमें भारत के विकास की ओर ले जाने के लिए संकल्प लेना चाहिए। सीएम ने कहा कि देश के गरीबों को जन-धन खाता के बाद उन्हें बैंक में जाने का मौका मिला। केंद्र सरकार ने बहुत से ऐसे काम किए हैं, जिसका लाभ सीधे जनता तक पहुंची है।
साथ ही, उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार के 10 साल कामों का भी जिक्र किया। कहा कि देश के पीएम और हरियाणा बीजेपी की डबल इंजन सरकार में सभी वर्गों के हित में काम किया है, जिसने युवाओं, महिलाओं और किसानों सभी शामिल हैं।
चुनाव लोकतंत्र का त्यौहार है
हरियाणा में कुछ जगहों पर किसानों ने बीजेपी का विरोध किया। जिसके बाद सीएम ने कहा कि अपील करूंगा कि चुनाव लोकतंत्र का त्यौहार है। इस बीच किसी भी तरह का विरोध करना ठीक नहीं है। किसको वोट देना है यह जनता तय करेगी। हमें इस लोकतंत्र के त्यौहार मिलकर मनाना चाहिए।
कांग्रेस को बनाया निशाना
सीएम ने ये भी कहा की मैं कल चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड जा रहा हुं और मैंने अपनी उपलब्धता की तिथि हाई कमान को दे दी है। उन्होंने कहा की कांग्रेस की सरकार जब बनती है तो भ्रष्टाचार तेजी से फैलती है और बीजेपी सरकार के आने से विकास की गति में तेजी आती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। वह तो पकड़- पकड़ कर उम्मीदवारों को ला रहे हैं। कुछ नेता तो चुनाव लड़ने तक से मना कर रहे हैं। साथ ही एक दूसरे के ऊपर चुनाव लड़ने की बात कह कर इस चुनाव से बचना चाहते हैं।
