सीएम नायब सैनी: हुड्डा ने जिस बेटे की जीत के लिए दिखाई दबंगई, वह हार रहे चुनाव, जल संकट पर केजरीवाल छुपा रहे अपनी नाकामी

Naib sani
X
रोहतक पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए।
हरियाणा दिल्ली को उसके हिस्से से अधिक पानी दे रहा है। हमें भी दिल्ली के लोगों की चिंता है। आप सरकार ने हमेशा दूसरों के लिए ठीकरा फोड़कर अपनी नाकामियों काे छुपाती रही है।

रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 व करनाल विधानसभा सीट जीत रही है। भूपेंद्र हुड्डा ने रोहतक में अपने बेटे दीपेंद्र की जीत के लिए न केवल दबंगई दिखाई, बल्कि तंत्र का दुरुपयोग भी किया। फिर भी मैं दावे से कह सकता हूं कि उनका बेटा रोहतक से चुनाव हार रहा है। हरियाणा दिल्ली को उसके हिस्से से अधिक पानी दे रहा है। 10 साल भ्रष्टाचार में व्यस्त रहे केजरीवाल व दिल्ली की आप सरकार दिल्ली में गहराए जल संकट पर अपनी नाकामियों का ठीकरा हरियाणा के सिर फोड़ रही है तथा ऐसा करना दिल्ली सरकार व आप की पुरानी आदत है। शनिवार को रोहतक में उन्होंने यह बात कही।

हुड्डा ने अपना हर प्रकार का हथकंडा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रजातंत्र में स्वतंत्र चुनाव करवाना पक्ष और विपक्ष की सामूहिक जिम्मेदारी होती है। हरियाणा में विपक्ष अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रहा। पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक से बेटे को जीतवाने के लिए हर प्रकार का हथकंडा अपनाते हुए तंत्र का दुरुपयोग किया। बेटे को हार से बचाने के लिए दबंगई का भी दिखाई, जिसकी सूचनाएं हमारे पास भी है। इतना सब करने के बाद भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक में अपने बेटे को जीतवा नहीं पाएंगे तथा दीपेंद्र रोहतक से चुनाव हार रहे हैं। चार जून को प्रदेश की सभी 10 लोकसभा व एक विधानसभा सीट पर कमल खिलेगा।

अफसरों की पहचान कर मांगा जाएगा जवाब

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विरोधी पार्टी के लिए काम करने वाले नेताओं व अफसरों की सूची तैयार की जा रही है। पार्टी विशेष के लिए काम करने वाले अफसरों की पहचान कर उनसे जवाब मांगा जाएगा और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। जिन नेताओं ने विरोधी नेताओं के लिए काम किया, उनकी सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। केंद्रीय नेतृत्व का जैसा आदेश होगा, उसी अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है तथा अनुशासनहीनत को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

भ्रष्टाचार व नाकामी से ध्यान भटकाने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पूरा फोकस भ्रष्टाचार पर रहा तथा उन्होंने 10 सालों में विकास की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया तथा हमेशा अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ते रहे हैं। दिल्ली में जल संकट दिल्ली सरकार की नाकामी से है। हरियाणा आज भी दिल्ली को उसके हिस्से से अधिक पानी दे रहा है। हमें भी दिल्ली के लोगों की चिंता है। वहां के मुख्यमंत्री व आम आदमी सरकार ने हमेशा से ही दूसरों के लिए ठीकरा फोड़कर अपनी नाकामियों का छुपाने का प्रयास किया है। परंतु अब दिल्ली के मुख्यमंत्री व दिल्ली सरकार की वास्तविकता का दिल्ली की जनता समझ चुकी है।

तीसरी बार पीएम की शपथ लेंगे मोदी

प्रदेश भाजपा कार्यालय में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार जून के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। देश में सात चरणों में हुए लोकसभा चुनावों में एक बार फिर देश की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। मोदी सरकार 10 सालों में गरीबों की अपेक्षाओं पर खरा उतरी है। महिलाओं और किसानों को सशक्त करने का काम इन 10 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने 10 वर्षों में जितने कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, ऐम्स खोले हैं, उतने कांग्रेस के 60 साल के शासन में भी नहीं खुल पाए। रेलवे को 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफाई करना, ओवर ब्रिज व अंडरपास बनाना तथा देश और प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर इतिहास रचा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तत्काल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story