A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Haryana Weather: हरियाणा में आज शुक्रवार रात से मौसम में बदलाव होने की संभावना बताई जा रही है। राजस्थान से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाएं रात से हरियाणा में प्रवेश करने वाली पूर्वी हवाओं में बदल जाएंगी। ये हवाएं अपने साथ नमी लेकर आती हैं। इससे बढ़ते तापमान में गिरावट देखी जा सकती है और साथ ही बारिश होने की आसार हैं। 

बढ़ती गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 1 जून से राज्य  में बारिश होने की संभावना हैं। हालांकि यह बारिश कुछ इलाकों में होगी, लेकिन पूर्वी हवाएं चलने से लोगों को दिन में बढ़ती गर्मी से  से राहत मिलेगी। राजस्थान से हरियाणा के उत्तर-पश्चिमी जिलों में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं प्रवेश कर रही हैं। इस चलते सिरसा और हिसार दोनों ही जिलों में तापमान के मामले में सबसे ऊपर हैं। वहीं,  सिरसा में तापमान लगभग 50 डिग्री के तक पहुंच गया है।

जानें इन जिलों का तापमान

राज्य में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है। तापमान में बढ़ोतरी कारण नारनौल का न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री तक पहुंच गया। इसी प्रकार अंबाला का तापमान 30.8 डिग्री तक पहुंच गया। रात को भी गर्म हवाएं चलने के कारण लोग किसी तरह गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

लू से बचाव को जारी निर्देश

गर्मी से बचने के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से लू से बचाव को एडवाइजरी जारी की गई है। कहा गया है कि लू से बचाव के लिए हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढक कर रखें, कपड़े, हैट और छतरी का प्रयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी और नींबू पानी आदि का सेवन करें। 

Also Read: दिल्ली-हरियाणा में दम तोड़ेगी गर्मी: केरल से नहीं हिमाचल से चलेंगी राहत भरी हवाएं, तापमान में होगी 5 से 7 डिग्री की कमी

वहीं, बच्चों को वाहनों में छोडक़र न जाएं, क्योंकि उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है, नंगे पांव बाहर न जाएं, गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें, काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा आराम करें, खेत खलीहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया का सहारा लें।