चंडीगढ़ के फेमस स्ट्रीट फूड: विदेशों में भी होते हैं यहां के स्वाद के चर्चे, हरियाणा और पंजाब के जायके का यहां लें लुत्फ

Chandigarh Famous Street Food: हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ अपने बेहतरिन खाने के लिए काफी फेमस है। शहर में सिर्फ हरियाणा ही बल्कि पंजाब की भी छलक दिखाई देती है। यह शहर एक नहीं बल्कि दो राज्य पंजाब और हरियाणा, दोनों की राजधानी है। इस वजह से यहां पर दोनों के खाने का बेहतरीन मिश्रण दिखाई देता है, जो आपको भारत में शायद ही कहीं और दिखाई देगा। आप भी सभी के तरह खाने के शौकीन हैं, तो चंडीगढ़ में सबसे टेस्टी मिलने वाले स्ट्रीट फूड का मजा यहां आकर एक बार जरूर लें। आज हम इस आर्टिकल में चंडीगढ़ के सबसे बेहतरीन स्ट्रीट फूड स्पॉट के बारे में बताने जा रहे, जहां का खाना खाते ही आप अपने घर के बने लौकी और टिंडे का स्वाद भूल जाएंगे।
गर्ग चाट
चंडीगढ़ के सेक्टर-23 में स्थित गर्ग चाट गोलगप्पे के मसालेदार पानी और कुरकुरा टिक्की के लिए काफी फेमस है। यहां के गोलगप्पे जो हर किसी की पहली पसंद है। अगर आप पहली बार चंडीगढ़ में स्ट्रीट फूड स्ट्रीट फूड के इस हब पर जा रहे हैं, तो आपको अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि यहां यहां पर खाने वालों की लाईन लगी रहती है। यहां पर मेन्यू में आपको हर तरह की चाट के साथ पकोड़े और गोलगप्पे मिलेंगे। यह दुकान सुबह 11:30 बजे से रात के 9 बजे तक तक खुला रहता है।
बर्गर पॉइंट
बर्गर पॉइंट चंडीगढ़ के सेक्टर 43 में स्थित है , जहां पर आप कोचिकन 'एन' क्रिस्प बर्गर, मटन कबाब चिली लावा बर्गर, और आयरिश फ्रैके का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां के बर्गर कई प्रकार के सॉस साथ परोसा जाता है, जो इसे और भी बेहतरीन टेस्ट देती है। यहां एक और यह खासियत है कि ऑर्डर देने के बाद आपको एक मिनट या उससे भी कम ही इंतजार करना पड़ेगा। यहां पर आप कई तरह के बर्गर का आनंद आप अपने बजट के अनुसार उठा सकते हैं। बता दें यह दुकान सुबह 8 बजे से शाम के 7 बजे तक खुला रहता है।
ब्रिक फायरवुड पिज्जा
ब्रिक फायरवुड पिज्जा शहर के बेहतरीन पिज्जा में एक है, जो चंडीगढ़ के जीरकपुर इलाके में स्थित है। आपके पॉकेट के अनुसार मिलने वाला गर्म पिघले हुए पनीर के साथ पूरी तरह से पके हुए क्रस्ट और भी स्वादिस्ट बनाता है। इसे वहां के स्थानीय लोगों ही नहीं टूरिस्ट भी खाना पसंद करते हैं। यहां पर हर दिन खाने वालों की भीड़ लगी रहती है। कहा जाता है कि यहां का पिज्जा अगर आप एक बार चख लेंगे तो बड़े-बड़े दुकानों पर मिलने वाला पिज्जा का स्वाद भूल जाएगें। यह दुकान सुबह 11 बजे से रात 10:30 बजे तक खुला रहता है, जहां पर आप रात को होने वाले पिज्जा की क्रेविंग को भी मिटा सकते हैं।
अमृतसरी कुलचा हब
अमृतसरी कुलचा के चर्चे तो विदेशों में भी हुआ करते हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर 9 सी में स्थित अमृतसरी कुलचा हब के कुलचा चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय लोगों के बीच काफी फेमस है। यहां के भरवां और मसालेदार कुलचे छोले के साथ परोसा जाता हैं। इस कुलचा और भी खास बनाती है यहां के मसले हुए आलू या पनीर की स्टफिंग। यहां पर बने कुलचे को स्टफिंग के बाद देसी भट्टी में सेका जाता है जो इसके स्वाद को और भी बेहतर बनाता है। यह दुकान रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक खुला रहता है।
