Biplab Deb बोले:  प्रधानमंत्री ने देश को आध्यात्मिक शक्ति के रूप में जोड़ने का किया काम 

BJP leader Biplab Deb watching the live telecast of Ram Temple at a program organized in Bhiwani
X
भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में राम मंदिर का लाइव प्रसारण देखते हुए भाजपा नेता बिप्लब देब।
भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब ने कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासी गौरवशाली क्षणों के साक्षी बने।

Haryana: हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने राम लला के अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान होने पर कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी जैसे नेता के नेतृत्व में देशवासी इस गौरवशाली क्षणों के साक्षी बने हैं। उन्होंने रामलाल विराजमान होने के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि आज की पीढ़ी भाग्यशाली है, जिन्हें नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला, जिनके नेतृत्व में सब ने 500 साल बाद राम मंदिर बनने के सपने को सच होते देखा। बिप्लब देब सोमवार को भिवानी के शिवानी के ग्राम झुम्पा कलां में आयोजित राम महोत्सव एवं खादी संवाद बैठक में बोल रहे थे।

देश के इतिहास में आज का दिन महत्वपूर्ण

प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि यह हमारे देश के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है, जिसकी हम 500 वर्षों से अधिक समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। हमें अपने जीवनकाल में यह अनुभव करने का अवसर मिला, इसके लिए हम बहुत सौभाग्यशाली हैं। दशकों से राम भक्तों ने जो सपना देखा था आज वो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ। भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा करती है। भाजपा ने जम्मू कश्मीर से धारा-370 खत्म करने का वादा किया था, जो पूरा किया। भाजपा ने अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने का वादा किया था, जो आज पूरा हुआ।

राम मंदिर के लिए असंख्य लोगों ने दिया बलिदान

बिप्लब कुमार देब ने कहा कि सैकड़ों वर्षों के असंख्य बलिदानों के बाद आज यह क्षण आया है। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने की लड़ाई 500 वर्ष पहले शुरू हुई थी, आज 22 जनवरी 2024 में यह गौरवशाली पल आया हैं। गौरवशाली पलों की साक्षी आज की पीढ़ी बनी है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने से लोगों में उत्साह का माहौल है। आज इस दिन को लोग दीवाली के रूप में मना रहे हैं। आज का दिन सनातनियों के लिए गर्व का दिन है। पूर्ववर्ती सरकारों ने मंदिरों के पुननिर्माण की तरफ ध्यान नहीं दिया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की गहरी आस्था ने आयोध्या में राम मंदिर को पूरा करवाने का काम किया। झुप्पा कलां में 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला खादी उद्योग कारीगरों के लिए वरदान साबित होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story