बंडारू दत्तात्रेय बन सकते हैं पंजाब के कार्यवाहक राज्यपाल, चंडीगढ़ प्रशासक की भी मिलेगी जिम्मेदारी

Haryana Governor Bandaru Dattatreya
X
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय।
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बीते दिन राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि अब हरियाणा के राज्यपाल पंजाब के कार्यवाहक राज्यपाल बन सकते हैं।

Punjab Governor Resigns: पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बीते दिन 3 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा है। इस्तीफे की वजह निजी कारण बताया हैं, लेकिन सही मायने मेें इस्तीफे का कारण मेयर चुनाव के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि बनवारी लाल पुरोहित भारतीय जनता पार्टी के साथ काफी समय से जुड़े रहे पुरोहित को अगस्त 2021 को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह दो साल पांच महीने दो दिन पंजाब के राज्यपाल रहे। तीन बार केंद्र में मंत्री रहे हैं।

बंडारू दत्तात्रेय बन सकते हैं पंजाब के कार्यवाहक राज्यपाल

बनवारी लाल पुरोहित के इस्तीफे के बाद से अब प्रदेश का दूसरा राज्यपाल कौन होगा। इसको लेकर कयासों का दौर शुरु हो गया है। माना जा रहा है कि अब हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को पंजाब के कार्यवाहक राज्यपाल की जिम्मेदारी मिल सकती है। इसको लेकर किसी भी वक्त आदेश जारी किया जा सकता हैं। अगर ऐसा होता है तो दत्तात्रेय पंजाब के राज्यपाल के साथ यूटी प्रशासक का प्रभार भी देखेंगे। बता दें कि बंडारू दत्तात्रेय केंद्र सरकार में तीन बार मंत्री और चार बार सांसद रह चुके हैं। उनका जन्म 12 जून 1947 को हैदराबाद में हुआ। उन्होंने उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद से बीएससी की डिग्री हासिल की।

ये भी पढ़ें:- पंजाब गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा: चंडीगढ़ प्रशासक का भी छोड़ा पद

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का राजनीतिक करियर

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पहली बार 1991 में 10वीं लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 1998 में वह सिकंदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीते और केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बने। बता दें कि वर्ष 1999 में हुए मध्यावधि चुनाव में फिर उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता और केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बने। वर्ष 2002 से 2003 तक वह केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रहे और वर्ष 2003 से 2004 तक उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री व गरीबी उन्मूलन (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार संभाला। दत्तात्रेय वर्ष 2014 में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रम एवं रोजगार (स्वतंत्र प्रभार) भी रहे। 2019 में उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story