Logo
Used Car Tips: अपनी पुरानी गाड़ी बेचने से पहले ऑनलाइन वैल्यूएशन टूल्स देखें, लोकल डीलर्स से फीडबैक लें और मार्केट रेट समझें। रियलिस्टिक कीमत रखने से डील जल्दी फाइनल होती है।

Used Car Tips: सेकेंड हैंड कार (यूज्ड कार) की अच्छी कीमत इस बात पर काफी हद तक निर्भर करती है कि आप उसे कब और कैसे बेचते हैं। कई बार कार मालिक फैसला टालते रहते हैं और बाद में गाड़ी की रीसेल वैल्यू काफी गिर जाती है। ऑटो बाजार तेजी से बदलता है, इसलिए सही समय चुनना बेहद जरूरी है।

कार की कंडीशन है सबसे बड़ा फैक्टर
खरीदार सबसे पहले कार की हालत देखते हैं। साफ-सुथरा केबिन, स्मूद इंजन और ठीक-ठाक एक्सटीरियर भरोसा बढ़ाते हैं। अगर कार में स्क्रैच, डेंट या किसी पार्ट की मरम्मत की जरूरत है, तो उसे पहले ठीक करा लें। अच्छी तरह मेंटेन की गई कार जल्दी बिकती है और बेहतर ऑफर दिलाती है।

माइलेज का सीधा असर कीमत पर
यूज्ड कार मार्केट में माइलेज एक अहम भूमिका निभाता है। कम किलोमीटर चली कार ज्यादा आकर्षक लगती है। जैसे ही ओडोमीटर बड़े आंकड़े पार करता है, कीमत पर असर पड़ता है। सही समय पर बेचने से हजारों रुपये का फर्क पड़ सकता है।

बेचने से पहले ये काम जरूर करें
कार सेल करने से पहले छोटे डेंट और स्क्रैच ठीक कराएं। गाड़ी के घिसे हुए टायरों को बदलना चाहिए। साथ ही ब्रेक, लाइट और वाइपर को चेक करावा लेना सही फैसला है। इसके अलावा बेसिक सर्विस कराई जा सकती है। पहली नजर में अच्छी दिखने वाली कार पर खरीदार जल्दी फैसला लेते हैं।

नए मॉडल लॉन्च का रखें ध्यान
अगर आपकी कार का नया या फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होने वाला है, तो उससे पहले बेचना समझदारी हो सकती है। नया मॉडल आते ही पुराने वर्जन की कीमत कम हो जाती है।

सही कीमत कैसे तय करें?
ऑनलाइन वैल्यूएशन टूल्स देखें, लोकल डीलर्स से फीडबैक लें और मार्केट रेट समझें। रियलिस्टिक कीमत रखने से डील जल्दी फाइनल होती है।

सर्विस रिकॉर्ड रखें तैयार
कार की पूरी सर्विस हिस्ट्री भरोसा बढ़ाती है और खरीदार को आश्वस्त करती है कि कार का सही ध्यान रखा गया है। अगर सही समय, अच्छी तैयारी और सही कीमत—तीनों का संतुलन बना लें, तो आपकी पुरानी कार बेहतर दाम में आसानी से बिक सकती है।

(मंजू कुमारी)

5379487