हरियाणा कांग्रेस में घमासान: पूर्व प्रवक्ता बालमुकुंद शर्मा पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित, बोले- लेटर पर फर्जी साइन

Haryana Politics
X
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान।
Haryana Politics: पूर्व प्रवक्ता बालमुकुंद शर्मा के निष्कासन के बाद हरियाणा कांग्रेस में विवाद बढ़ गया है। पूर्व प्रवक्ता का कहना है कि वह चौधरी उदयभान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगे।

Haryana Politics: हरियाणा में जहां एक तरफ कांग्रेस हार पर मंथन करने में लगी हुई है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता बालमुकुंद शर्मा के निष्कासन से हरियाणा कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। दरअसल 2 दिन पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने पूर्व कांग्रेस नेता बाल मुकुंद शर्मा को पार्टी की सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसे लेकर बालमुकुंद शर्मा ने कहा कि वह अब इस मामले में उदय भान के खिलाफ मामला दर्ज करवाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान के फर्जी हस्ताक्षर

बालमुकुंद शर्मा ने कुछ दिन पहले नेता प्रतिपक्ष को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद पूर्व प्रवक्ता को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। बालमुकुंद शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान पर आरोप लगाया है कि लेटर पर उनके प्रिंटेड सिग्नेचर हैं। बालमुकुंद शर्मा का कहना है कि वह उदयभान के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत करेंगे।

दरअसल कांग्रेस पार्टी ने एक लेटर जारी किया था, लेटर में कहा गया है कि 8 नवंबर को बाल मुकुंद शर्मा पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया जाएगा। बालमुकुंद शर्मा का बयान सामने आया था कि पूर्व सीएम की जगह पार्टी अशोक अरोड़ा या चंद्रमोहन बिश्नोई को नेता प्रतिपक्ष चुन सकती है, जिसके बाद बालमुकुंद शर्मा ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता भी की है।

Also Read: हरियाणा में खरीफ फसल की खरीद के लिए मजबूत व्यवस्था, 72 घंटे में किसानों के खातों में पैसे

पूर्व सीएम ने कांग्रेस की बलि दी

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता बालमुकुंद की तरफ से यह दावा किया गया था कि कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा को नेता प्रतिपक्ष बनाने पर वह आज भी कायम है, उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा था कि पूर्व सीएम ने अपने बेटे को कांग्रेस सांसद बनाने के लिए चार सीटें दे दी, पूर्व सीएम ने कांग्रेस की बलि दी है।

कांग्रेस से निष्कासन के बाद प्रवक्ता बाल मुकुंद शर्मा ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह भी कहा था कि, वह तीस साल से कांग्रेस में हैं। मेरे पास कुछ दिन पहले पत्र मिला, जिसमें मुझे बर्खास्त कर दिया। जो पत्र जारी किया गया है उसमें उसमें फर्जी साइन किए हुए हैं। बाल मुकुंद शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में यह भी कहा था कि हार की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष को लेनी चाहिए, न कि किसी को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story