Anurag Agarwal ने चुनाव को दिया शीर्ष वाक्य: चुनाव का पर्व देश का गर्व, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाना लक्ष्य 

Chief Electoral Officer Anurag Aggarwal
X
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
अनुराग अग्रवाल ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग का मोटो है। भारत के चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव को चुनाव का पर्व-देश का गर्व शीर्ष वाक्य नाम दिया।

Haryana: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग का मोटो है। इसके मद्देनजर, राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों व आईटीबीपी की कंपनियों को भी मुस्तैदी से तैनात किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोग निर्भीक होकर, बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। भारत के चुनाव आयोग ने लोक सभा-2024 के चुनाव को चुनाव का पर्व-देश का गर्व शीर्ष वाक्य नाम दिया है। अनुराग अग्रवाल चुनाव को लेकर शुक्रवार को हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

केंद्र सरकार ने चुनाव के लिए दी 10 केंद्रीय रिजर्व पुलिस

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार से भविष्य में होने वाले हरियाणा चुनाव के दौरान सभी 10 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 10 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा 5 भारत तिब्बत सीमा पुलिस की कंपनियां मिली है। इनमें अम्बाला लोक सभा क्षेत्र, जिसमें पंचकूला एव यमुनानगर जिले भी पड़ते हैं, वहां पर दो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के लिए दो कंपनियां, कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लिए सी.आर.पी.एफ. की एक, करनाल लोकसभा के लिए सी.आर.पी.एफ. की एक, सिरसा लोक सभा क्षेत्र, जिसमें सिरसा, फतेहाबाद व डबवाली जिले शामिल हैं, इसके लिए सी.आर.पी.एफ. की दो कंपनियां दी गई है।

इन लोकसभा में भी तैनात होंगी कंपनियां

अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हिसार लोक सभा क्षेत्र के लिए सी.आर.पी.एफ. की दो, रोहतक लोक सभा क्षेत्र के लिए सी.आर.पी.एफ. की दो कंपनियां, जिसमें एक रोहतक जिले व एक झज्जर जिले में तैनात की जाएगी। इसी प्रकार, सोनीपत, भिवानी-महेन्द्रगढ़, गुड़गांव (गुरूग्राम) तथा फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी) की एक-एक कम्पनी को तैनात किया जाएगा। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी जिलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कभी भी आदर्श आचार सहिता को लागू किया जा सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story