Fetus Found in Hospital: पानीपत में अस्पताल के डस्टबिन में मिला 4 महीने का भ्रूण, पुलिस कर रही मामले की जांच

Fetus Found in Hospital
X
पानीपत में अस्पताल के डस्टबिन में मिला 4 महीने का भ्रूण।
Fetus Found in Hospital: हरियाणा के पानीपत में आज सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के डस्टबिन में 4 महीने का भ्रूण मिला। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Fetus Found in Hospital: हरियाणा के पानीपत में आज, मंगलवार को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के डस्टबिन में 4 महीने का भ्रूण मिला। वहां के कर्मचारियों और मरीज ने भ्रूण देखकर इसकी सूचना तुरंत अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों को दी। सूचना मिलते ही अस्पताल के अधिकारी ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर भ्रूण को वहां से उठाया। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मरीज ने देखा था बच्चे का भ्रूण

पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 7 बजे उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ लोग मिले, जिन्होंने बताया कि उनका एक मरीज भर्ती है। सुबह वे डस्टबिन के पास लगे वाटर कूलर से पानी पीने आए थे। उस समय देखा कि डस्टबिन में एक बच्चे का भ्रूण पड़ा हुआ है। भ्रूण लगभग 4 महीने का लग रहा था और उसके हाथ-पैर भी बने हुए थे। अस्पताल के कर्मचारियों ने भ्रूण को डस्टबीन से बाहर निकाला। इसके बाद उसे एक पट्टी में लपेट कर शवगृह में रखवाया। पुलिस अस्पताल के सभी सीसीटीवी भी चेक कर रही है।

Also Read: रेवाड़ी के पदैयावास रोड पर प्लाट में मिला भ्रूण, मेल या फिमेल अभी पहचान नहीं

अस्पताल कर रही है पुलिस का सहयोग

वहीं, अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. अमित पोरिया ने कहा कि जागरूकता की कमी की वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। अस्पताल की ओर से पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। टॉयलेट की तरफ शायद सीसीटीवी कैमरा सेट नहीं थे। वह अधिकारियों से बात कर आज ही इसे सुनिश्चित करेंगे।

हाल ही में रेवाड़ी के थाना मॉडल टाउन पुलिस ने पदैयावास रोड पर एक खाली पड़े प्लॉट में भ्रूण बरामद किया है। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू की। साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story