Murder in Narnaul: 'हफ्ता' नाम के वांटेड क्रिमिनल की चाकू मारकर हत्या, आरोपी के खिलाफ दर्ज थे 6 केस

Bhajanpura Murder Case, Delhi
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Narnaul Murder Case: महेंद्रगढ़ के नारनौल में तीन से चार लोगों ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Narnaul Murder Case: महेंद्रगढ़ के नारनौल में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक का पहले क्रिमिनल रिकॉर्ड भी रहा है। हत्या के पीछे की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।

मृतक के खिलाफ 6 केस दर्ज थे

दरअसल, यह मामला नारनौल की पुरानी मंडी का है। मृतक की पहचान करीब 25 वर्षीय महेश योगी उर्फ हफ्ता के तौर पर हुई है। बीती रात यानी 31 जनवरी शुक्रवार को करीब 10 बजे महेश का चार युवकों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवको ने महेश पर चाकू से हमला कर दिया। दरअसल मृतक अपने इलाके में हफ्ता नाम से फेमस था। क्योंकि वह कई लोगों से हफ्ता मांग चुका था। लोगों ने उसकी शिकायत भी थी। स्थानीय थाने में युवक के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। महेश के खिलाफ मारपीट, हत्या की कोशिश, लूट का भी मामला दर्ज है। इसके लिए वह जेल भी जा चुका है।

ताश खेलते समय हुआ झगड़ा

मृतक को ताश खेलने की आदत थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मोहल्ले में किसी की शादी थी। उस दौरान महेश मोहल्ले के ही दूसरे युवकों के साथ पंडाल के पीछे ताश खेल रहा था।ताश खेलने के दौरान ही महेश का झगड़ा हो गया है। उस दौरान आरोपी उसे चाकू मारकर भाग गए। इस घटना का पता तब चला जब महेश ने शोर मचाया। उसका शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। वे उसे उठाकर अस्पताल ले गए और पुलिस को भी सूचना दी।

Also Read: बदमाशों ने पति के सामने पत्नी को मारी गोली, छेड़छाड़ का विरोध करने पर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने एक आरोपी को किया अरेस्ट

वारदात के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक की पीजीआई में रेफर कर दिया गया। रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान महेश ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस को मामले के बारे में बताया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस का कहना है कि हमलावर मृतक की कॉलोनी के रहने वाले हैं। सभी अब तक फरार हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

Also Read: नूंह में महिला का हत्यारा पति निकला, दूसरा आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story