कुरुक्षेत्र में गुंडागर्दी: कांग्रेस कार्यकर्ता मुनीष रोड पर जानलेवा हमला, तोड़ी दोनों टांगें, एसपी से मिले परिजन

Delegation led by Congress candidate from Thanesar, Ashok Arora, meets DC and SP.
X
थानेसर से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में डीसी व एसपी से मुलाकात करता शिष्टमंडल।
कुरुक्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता पर बदमाशों ने बिंडों से हमला करते हुए दोनों टांगों को तोड़ दिया। साथ ही पीड़ित की गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए मौके से फरार हो गए।

कुरुक्षेत्र: वीरवार देर रात्रि कांग्रेस कार्यकर्ता मुनीष रोड पर बदमाशों ने बिंडो से जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही मुनीष की दोनों टांगों को तोड़ते हुए गाड़ी को भी चकनाचूर कर दिया। हमलावर मुनीष का मोबाईल व गाड़ी की चाबी लेकर फरार हो गए। मामले में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में लघु सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया व उपायुक्त राजेश जोगपाल व पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला से मुलाकात की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।

बदमाशों ने जान से मारने का किया प्रयास

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण शहर में गुंडागर्दी बढ़ रही है। गत देर रात्रि अमीन रोड पर मुनीष रोड के ऊपर दर्जनों गुंडों ने जानलेवा हमला कर दिया और उसकी दोनों टांगों को तोड़ दिया। बदमाशों ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। इससे पहले कैलाश नगर में एक पूर्व पार्षद पर भी जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया था। कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से बिना नंबर की गाड़ियों में सवार गुंडातत्व धमकियां देते घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इसी के चलते मुनीष के साथ यह वारदात हुई है।

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया आश्वासन

अशोक अरोड़ा ने बताया कि मामले में वह उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक दोनों से मिले हैं। दोनों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करके तुरंत कार्रवाई की जाएगी। चुनाव को देखते हुए नाकों पर पुलिस मुस्तैद कर दी गई है। एसपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story