संदूक में मिला रिटार्यड कर्मी का शव: आठ महीने पहले हो गए थे लापता, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Kurukshetra Murder Case
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Kurukshetra Murder Case: कुरुक्षेत्र में रिटायर्ड रेलवे कर्मी का संदूक से शव बरामद किया गया है। परिजन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Kurukshetra Murder Case: कुरुक्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बंद पड़े मकान में रखे संदूक से बरामद किया गया है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव का पता लगने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजन ने आरोप लगाया है कि व्यक्ति की हत्या करके शव को संदूक में रखा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नराता राम रेलवे में काम करते थे

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान जुबली गांव के रहने वाले 60 वर्षीय नराता राम के रूप में हुई है। नराता राम के बेटे राकेश ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पिता रेलवे से रिटायर्ड कर्मी थे। राकेश का कहना है कि करीब 8 महीने पहले उसके पिता अचानक से लापता हो गए थे। परिजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

लेकिन उसके पिता का कहीं कुछ पता नहीं लगा था। जिसके बाद बीती रात 7 दिसंबर शुक्रवार को अमर कॉलोनी में महिला के बंद पड़े मकान से बदबू आने पर परिजन को शक हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़ा गया। मकान की तलाशी लेने पर नराता राम का शव संदूक में पड़ा मिला। शव पूरी तरह से कंकाल में बदल चुका था।

राकेश ने महिला के बारे में क्या बताया ?

राकेश ने अपने बयान में यह भी बताया कि महिला का नाम हिमाचली देवी है। महिला जालंधर की ही रहने वाली है। कुछ समय पहले वह अमर विहार कॉलोनी में रहने आई थी। महिला के बारे में उन्होंने थाने में पूछताछ की, तो उन्हें पता लगा कि जालंधर में उसके एक फौजी के साथ संबंध थे। बाद में फौजी की लाश उसी के घर में पलंग पर पड़ी मिली थी। महिला के खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी।

Also Read: युवक को प्रेम जाल में फंसाया, पति को पता चला तो चोर बताकर करा दी हत्या, प्रेमिका समेत 6 आरोपियों पर केस दर्ज

महिला के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त करना मुश्किल है। लेकिन राकेश का दावा है कि शव उसके पिता का है। परिजन ने आरोप लगाया है कि महिला ने ही नराता राम की हत्या की है, जिसके बाद से ही वह गायब है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एलएनजेपी अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस ने परिजन की शिकायत के आधार महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read: हरियाणा के जींद में दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर युवक की हत्या, ये बताई जा रही वजह

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story