सुसाइड या मर्डर: करनाल में 3 महीने की गर्भवती महिला फंदे पर लटकी मिली, परिजन बोले- ससुराली कर रहे थे दहेज की मांग

pregnant woman commits suicide in karnal
X
करनाल में गर्भवती महिला ने की आत्महत्या
मामला करनाल के घरौंडा से सामने आया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद ससुरालियों ने सुधरने का भरोसा दिया था, लेकिन...

Haryana: हरियाणा में करनाल जिले के घरौंडा में एक तीन महीने की गर्भवती महिला ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस महिला की एक साल पहले ही शादी हुई थी। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गांव स्टौंडी की रहने वाली प्रियंका के परिजनों ने बताया कि 29 अक्टूबर 2023 को प्रियंका की शादी कालरम गांव में हुई थी और इस समय वह तीन महीने से गर्भवती भी थी। शनिवार को वह घर के कमरे में फंदे से लटकी पाई गई।

महिला के सास और पति पर आरोप

महिला के परिजनों ने कहा कि प्रियंका के ससुराल वाले दहेज के लिए उसे परेशान किया करते थे। प्रियंका का पति और सास उसके साथ मारपीट करते थे, जिसे लेकर कई बार उनकी पंचायतें भी हो चुकी हैं,लेकिन ससुराल पक्ष के लोग पंचायत में माफी मांग लेते थे। और घर जाने के बाद दोबारा से वैसा ही बर्ताव करते थे। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी के गर्भवती होने पर ससुरालियों ने कहा था कि आगे उसका पूरा ख्याल रखेंगे।

महिला के परिजनों को शक है कि गर्भवती होने के बाद भी ससुराली उसे ताना कसने लगे। शक है कि उनकी बेटी की हत्या करके फंदे पर लटकाया गया है। उन्होंने बताया कि ससुराल के लोगों ने उन्हें इस घटना की जानकारी भी नहीं दी, किसी और के माध्यम से उन्हें पता चला। उनका कहना है कि प्रियंका एक पढ़ी लिखी और समझदार लड़की थी और वह आत्महत्या जैसा कदम कभी नहीं उठा सकती है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घरौंडा थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: यमुनानगर में दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता: ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर लगाया फांसी का फंदा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story