करनाल में युवक की हत्या: आरोपियों ने पेट में घोंपा चाकू, साले के बुलाने पर झगड़ा सुलझाने गया था

Karnal Murder Case
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
हरियाणा के करनाल में चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने 8 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Karnal Murder Case: करनाल में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पड़ोसियों के साथ चल रहे झगड़े को सुलझाने के दौरान हमलावरों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। वह तरावड़ी के वार्ड नंबर 7 दयानगर का रहने वाला था। मृतक के छोटे भाई प्रिंस ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की देर रात उसके बड़े भाई सन्नी के पास उसके साले सुनील का फोन आया था। सुनील ने उन्हें फोन करके बताया कि तखाना गांव में पड़ोसियों से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है। साला चाहता था कि उसका जीजा यानी सन्नी गांव आकर झगड़ा सुलझा दे। इसके बाद सन्नी तखाना गांव पहुंच गया। सन्नी ने गांव पहुंचकर आरोपियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माने।

पेट में घोंपा चाकू

प्रिंस ने बताया कि मौके पर मौजूद रूपेश, अमर, गोलू, प्रदीप, फूलो, राजबाला, बिट्टू और नीरज ने सन्नी को पीटना शुरू कर दिया। प्रिंस का आरोप है कि सभी ने सन्नी को पकड़ लिया और अमर ने उसके भाई सन्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल सन्नी को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Also Read: सिरसा में युवक की हत्या, आपसी रंजिश में गोली मारकर दिया वारदात को अंजाम, फायरिंग में मृतक का पिता भी घायल

आठ लोगों को किया नामजद

तरावड़ी थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि प्रिंस की शिकायत के आधार पर 8 हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story