haribhoomi hindi news
हरियाणा के करनाल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्ट है तो आम आदमी पार्टी महाभ्रष्ट है। दोनों ही पार्टियां अपनी जिम्मेदारी से बचती है और अनर्गल बयानबाजी करती है।

करनाल: भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्ट है तो आम आदमी पार्टी महाभ्रष्ट है। दोनों ही पार्टियां अपनी जिम्मेदारी से बचती है और अनर्गल बयानबाजी करती है। कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमजोर हो चुकी है और अंदरूनी झगड़ों में फंसी हुई है। परिवारवादी कांग्रेस अपने परिवारों को बचाने की लड़ाई में उलझी है, इसलिए अपने भाई व बेटों को स्थपित करने में जुटी है।

दिल्ली की सीएम ने नहीं देखी होगी पराली

दिल्ली की सीएम आतिशी के पराली को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने पराली देखी भी नहीं होगी और पराली के बारे में जानती भी नहीं होगी। आतिश को पहले खेतों में जाकर पराली देखनी चाहिए। यह भी देखना चाहिए कि पराली बनती कैसे है। प्रदूषण को कम करने की व्यवस्था करनी चाहिए, लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता अपनी जिम्मेदारी से बचते हैं और किसानों के नाम का सहारा लेते हैं। पराली प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। आज हरियाणा में एक एकड़ की पराली 7 हजार से लेकर 10 हजार रुपए तक बिकती है।

हर चुनाव को मजबूती से लड़ती है भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सभी स्तर के चुनाव को देखते हुए काम करती है। एक चुनाव पूरा होते ही दूसरे चुनाव की तैयारी में जुट जाती है। नगर निगम, नगर पालिका, जिला परिषद, ब्लॉक समिति व पंचायत के कोई भी चुनाव हो, पार्टी उसे मजबूती से लड़ती है। नगर निगम चुनाव सिंबल पर लड़े जाने के सवाल पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने पिछला चुनाव भी सिंबल पर लड़ा था और आगे भी सिंबल पर ही चुनाव लड़ेगी।

7