बिग बॉस के 18वें सीजन में पहुंचे बहादुरगढ़ के 2 युवा: गांव मांडोठी के रजत दलाल व भापड़ोदा के दिग्विजय राठी को मिली एंट्री

Digvijay Rathi and Rajat Dalal
X
दिग्विजय राठी व रजत दलाल
बहादुरगढ़ मूल के 2 कंटेस्टेंट को एक साथ बिग बॉस में भाग लेने का मौका मिला। रजत दलाल गांव मांडोठी व दिग्विजय राठी गांव भापड़ोदा से संबंधित है।

रवींद्र राठी, बहादुरगढ़: कलर्स टीवी पर आने वाले रियलटी शो बिग बॉस में इस बार बहादुरगढ़ मूल के दो कंटेस्टेंट एक साथ हिस्सा ले रहे हैं। हरियाणा के फरीदाबाद में जन्में रजत दलाल का पैतृक गांव मांडोठी है। रजत एक फिटनेस ट्रेनर, पावर लिफ्टर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। बीते दिनों हरियाणा के पंचकूला निवासी दिग्विजय सिंह राठी ने भी बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बिग बॉस में एंट्री ली है। उनका पैतृक गांव भी भापड़ोदा है। दिग्विजय भी फिटनेस आइकॉन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। दोनों दमदार तरीके से टीवी के इस प्लेटफॉर्म पर अपने फैंस का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं।

दिग्विजय ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ली एंट्री

बता दें कि दिग्विजय सिंह राठी ने बिग बॉस के 18वें सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है। दिग्विजय के पिता सुरेंद्र राठी आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी हैं। मूल रूप से भापड़ोदा गांव का रहने वाला उनका परिवार पंचकूला में रहता है। चंडीगढ़ के एसडी कॉलेज में पढ़ाई के साथ दिग्विजय ने मॉडलिंग में हाथ आजमाए। रियलिटी टेलीविजन की दुनिया में दिग्विजय ने पिछले साल रोडिज कर्म या कांड और स्प्लिट्सविला एक्स5 जैसे लोकप्रिय शो में हिस्सा लिया था। उन्होंने दोनों शो में अपने प्रदर्शन के बूते दर्शकों और मेजबानों की सराहना हासिल की थी। एक बार आईपीएल मैच के दौरान मैदान में विराट कोहली से मिलकर भी दिग्विजय ने सुर्खियां बंटोरी थी।

फिटनेस ट्रेनर है रजत दलाल

फरीदाबाद के रहने वाले रजत दलाल एक फिटनेस ट्रेनर, पावरलिफ्टर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। बचपन से ही फिटनेस को लेकर क्रेजी रहे रजत ने स्कूल के समय से ही वर्कआउट शुरू कर दिया था। वह अपने फिटनेस वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हुआ। हालांकि रजत कई बार विवादों में घिर चुके हैं। अगस्त के महीने में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उनकी तेज रफ्तार कार से एक बाइक सवार को टक्कर लग गई और वे आगे बढ़ गए थे। बिग बॉस में एंट्री के बाद से ही अपने बेबाक व्यवहार से रजत युवाओं के चहेते बने हुए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story