Rape Case Devendra Booria: हिसार में बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बुडिया के खिलाफ रेप केस दर्ज, महिला ने लगाएं ये आरोप

Bishnoi Mahasabha President Devendra Booria
X
बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया के खिलाफ रेप केस दर्ज।
Rape Case Devendra Booria: हिसार में बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बुडिया के खिलाफ महिला ने रेप केस दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Devendra Booria: अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बुडिया के खिलाफ रेप केस दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि देवेंद्र बुडिया ने उसे विदेश भेजने फिल्म इंडस्ट्री में स्टार बनाने का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर देवेंद्र बुडिया के खिलाफ रेप केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सलमान खान का जिक्र कर स्टार बनाने का दिया झांसा- पीड़िता

जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र बुडिया के खिलाफ हिसार के आदमपुर में रेप केस दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि बुडिया ने चंडीगढ़ के होटल हयात और जयपुर में अपने फ्लैट पर बुलाकर उसके साथ रेप किया है। महिला का कहना है कि देवेंद्र बुडिया ने उसे फिल्म स्टार सलमान खान से पहचान का हवाल दिया था। बुडिया ने कहा कि उसकी सलमान खान से पहचान हैं, वह उससे बात करके उसे स्टार बना देगा। इसके अलावा बुडिया ने महिला को विदेश भेजने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है। महिला को धमकी दी कि अगर वह इस बारे में किसी को बताएगी तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

पीड़ित महिला ने शिकायत में क्या बताया ?

पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पिता 2023 में उसे आदमपुर में देवेंद्र बुडिया के पास ले गए थे। वहां पर उन्होंने बूड़िया से विदेश भेजने की मदद मांगी। जिसके बाद बूड़िया ने कहा कि वह विश्नोई समाज की मदद करते हैं, वह उसे भी विदेश भेजने में मदद करेंगे। महिला का कहना है कि बुडिया ने उसे कहा कि विदेश जाने के लिए उसे चंडीगढ़ में एक कोर्स करना पड़ेगा, जिसका सारा खर्च बिश्नोई महासभा की तरफ से किया जाएगा।

महिला का आरोप है कि कोर्स कराने के बहाने बुडिया उसे फरवरी 2024 में चंडीगढ़ के होटल हयात में ले गया, वहां उसके साथ रेप किया। महिला की आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली गई, जिसकी वजह से महिला काफी डर गई। महिला का आरोप है कि बुडिया ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुडिया ने उसके साथ कईं बार दुष्कर्म किया।

महिला का कहना है कि बुडिया ने चंडीगढ़ सेक्टर 34 एक एकेडमी में कोर्स के लिए उसका एडमिशन करवा दिया। महिला का कहना है कि कोर्स के दौरान उसके आईलेट्स में 5 ही बैंड आए थे जबकि, ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए 6 बैंड की जरूरत होती है। महिला ने बताया कि वह वापस आदमपुर आ गई। उस दौरान बुडिया वॉट्सऐप पर चैटिंग के जरिये उसके संपर्क में रहा।

Also Read: लड़की की हत्या से आक्रोश,प्रदर्शनकारियों ने भाजपा विधायक के ऑफिस में काटा बवाल; होर्डिंग फाड़े, पोस्टर पर बरसाई जूते चप्पलें

आरोपी फोन पर देता था धमकी

महिला का आरोप है कि देवेंद्र बुडिया ने उसके पिता से कहा कि वह उसे जयपुर भेज दें। वहां के इस्टीट्यूट से उसे कोर्स करवा देगा। जिसके बाद महिला जयपुर चली गई और इंस्टीट्यूट के पीजी में रहने लगी। सितंबर 2024 में बुडिया का PA गौरव ने महिला को जयपुर में देवेंद्र बुडिया के फ्लैट पर ले गया। जहां पर देवेंद्र बुडिया ने उसके साथ रेप किया। जिसके बाद महिला नवंबर 2024 में अपने गांव वापस आ गई। लेकिन बुडिया फोन पर उसे बार-बार धमकी देकर परेशान करता रहा। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में देवेंद्र बुडिया को अखिल भारतीय महासभा का अध्यक्ष तो कुछ रिपोर्ट्स में पूर्व अध्यक्ष बताया है। हालांकि बिश्नोई महासभा की वेबसाइट पर देवेंद्र बुडिया को बतौर अध्यक्ष दिखाया गया है। अभी तक अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा की ओर से इस मामले पर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Also Read: नूंह में महिला का नहाते समय बनाया वीडियो, 8 महीने तक ब्लैकमेल करके किया गैंगरेप

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story