नारनौंद में बोले कैप्टन अभिमन्यु: दिल्ली चुनाव में भाजपा की होगी प्रचंड जीत, 8 फरवरी को खिलेगा कमल 

Former Finance Minister Captain Abhimanyu addressing the workers.
X
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु।
हिसार में वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में चुनावी बिगुल बज चुका है। पांच फरवरी को विधानसभा के चुनाव होंगे ।

हिसार: प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु (Captain Abhimanyu) ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में चुनावी बिगुल बज चुका है। पांच फरवरी को विधानसभा के चुनाव होंगे और 8 तारीख को मतगणना होगी। दिल्ली में अबकी बार भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल कर कमल खिलाने का काम करेगी। कैप्टन अभिमन्यु मंगलवार को कस्बे में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

देश लगातार कर रहा प्रगति

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में देश लगातार प्रगतिशील हो रहा हैं। आज पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही हैं। विपक्षी पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा। दिल्ली चुनाव में भाजपा के सामने कोई पार्टी नहीं टिक रही। प्रदेश में भी भाजपा समान तरीके से विकास करवा कर प्रदेश को बुलंदियों पर पहुंचने का काम रही हैं। ऐतिहासिक गांव राखी गढ़ी को पूरी दुनिया में प्रसिद्ध करवाने का सपना था, जिसकी शुरुआत गांव में म्यूजियम बनाकर कर दी गई थी। पिछले कुछ सालों से इसके निर्माण कार्य में काम धीमा हुआ है। सरकार से बातचीत करके इसके कार्य में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा।

पार्टी की नीतियों से जुड़ रहे लोग

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसी उत्साह के साथ कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत करते रहें। पार्टी के संगठन के विस्तार पर कैप्टन ने कहा कि पार्टी की नीतियों से खुश होकर हर दिन नए कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ रहे हैं। पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु सफीदों हलके से विधायक रामकुमार गौतम की बहन के निधन पर उनके भाई भीम गौतम के आवास पर शोक प्रकट करने पहुंचे और शोकाकुल परिजनों का ढांढस बंधाया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story