पति को जेल से रिहा करने के नाम पर पत्नी के साथ बनाए संबंध: महिला ने दर्ज कराया केस, दुष्कर्म का लगाया आरोप

fatehabad women registered fir against husbands friend for raped
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Fatehabad Crime: हरियाणा के फतेहाबाद में एक महिला ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि युवक ने जेल में बंद उसके पति को छुड़ाने के नाम पर संबंध बनाए और फिर परेशान करने लगा। 

Fatehabad Crime: हरियाणा के फतेहाबाद सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव की एक महिला ने पुलिस स्टेशन में रतिया क्षेत्र गांव के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने पति को जेल से छुड़वाने के नाम पर महिला से संबंध बनाने और दुष्कर्म करने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।

पति का दोस्त करता था वॉट्सऐप कॉल

महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करते हुए अपने पति की जेल में बंद होने की भी वजह बताई। महिला ने बताया कि उसके पति से एक एक्सीडेंट हो गया था। ये एक्सीडेंट पंजाब क्षेत्र में हुआ था। इस कारण सितंबर 2023 से वो एक्सीडेंट केस में पंजाब क्षेत्र की जेल में था। महिला का यह भी कहना है कि उसके पति का दोस्त दिसंबर 2023 में उसके मोबाइल फोन पर वॉट्सऐप कॉल करने लगा और कहता था कि वह उसके पति को जेल से रिहा करवा देगा।

इसके बाद दोनों के बीच रोज बातचीत होने लगी। युवक उसे फोन पर संबंध बनाने के लिए उकसाता था। वही युवक उसे पंजाब क्षेत्र के झनीर के एक होटल में ले गया और दोनों ने संबंध बनाए।

महिला के पति ने घर से निकाला

इस महिला का पति अगस्त 2024 को जेल से बाहर आ गया था। पति के आने के बाद महिला ने उससे मिलना बंद कर दिया। वो युवक महिला के पति का दोस्त था, इसलिए घर पर आने-जाने लगा। वो अक्सर घर आने के दौरान भी महिला पर संबंध बनाने दबाव बनता था। 17 व 18 मार्च को उस युवक के भाई ने महिला की सारी कॉल डिटेल उसके पति को भेज दी, जिसे देखने के बाद पति आगबबूला हो गया और पत्नी के साथ मारपीट की उसे घर से भी निकल दिया। महिला ने इन सब चीजों से तंग आकर पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल के मणिकर्ण में भूस्खलन से हादसा: हिसार के तीन छात्रों की मौत, 17 स्टूडेंट्स का ग्रुप गया था घूमने

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story