Faridabad News: बिजली निगम के रिटायर्ड SE, XEN समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज, रणदीप सुरजेवाला का नाम आया सामने

Faridabad Electricity Corporation
X
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला।
फरीदाबाद में गैर कानूनी तरीके से टेंडर देने के आरोप में ACB ने बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का नाम सामने आया है।

Faridabad Electricity Corporation: फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के मामले में बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने नियम पूरे किए बिना टेंडर दिया है। इस मामले में बिजली निगम के 3 अधिकारियों और 6 लोगों का नाम सामने आया है। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ भी FIR दर्ज कर ली गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

नियम के खिलाफ टेंडर दिया गया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार में फरीदाबाद के दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN)के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इसमें रिटायर्ड SE एसके सचदेवा, XEN बलवंत सिंह, हिसार के वरिष्ठ लेखाधिकारी कुलभूषण, मैसर्ज संधू सिक्योरिटी सर्विसेस के मालिक अजय संधू और पार्टनर ईश्वर सिंह नैन का नाम सामने आया है। सभी अधिकारियों पर नियमों के खिलाफ जाकर टेंडर देने का आरोप है।

Also Read: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला,टैक्स चोरी करने की सूचना देने वाले व्यक्ति को मिलेगा पुरस्कार, सीएम सैनी का आदेश

सुरजेवाला के खिलाफ भी FIR दर्ज

पूर्व बिजली मंत्री रहे रणदीप सुरजेवाला पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया था। सुरजेवाला पर नारनौल के SE पीसी गुप्ता और फरीदाबाद के SE सचदेवा से मैसर्स संधू सिक्योरिटी सर्विस को गैरकानूनी तरीके टेंडर दिलवाने का आरोप है। पंचकूला में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 7 अप्रैल 2021 को अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। DSP शरीफ सिंह और DSP देवेंद्र द्वारा मामले की जांच की गई थी।

ACB की जांच में सामने आया है कि जिन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है वह निविदा खोलने वाली समिति के सदस्य हैं। जिस कंपनी को टेंडर दिया गया उनके पास वैध लाइसेंस व कागजात नहीं पाए गए थे। कर्मचारियों को काम करने का अनुभव भी नहीं था। अब इस मामले में एक बार फिर से ACB की टीम कार्रवाई में जुट गई है।

Also Read: पंचकूला में डिजिटल अरेस्ट, पिता को बेटी की गिरफ्तारी का दिखाया डर, फिर ऐसे शुरू हुआ धोखाधड़ी का खेल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story