दुराचार पीड़िता को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे : आरोपी सब इंस्पेक्टर की 27 दिन में भी गिरफ्तारी न होने पर रोष

Officers and members of Jan Nyaya Morcha handing over a memorandum to the Ministers PA regarding th
X
भिवानी में दुष्कर्म के आरोपी पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर मंत्री के पीए को ज्ञापन सौंपते जन न्याय मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य।
भिवानी में जन न्याय मोर्चा ने 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी व पीड़ित छात्रा के सगे चाचा पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन किया।

दुराचार पीड़िता को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे : भिवानी में जन न्याय मोर्चा ने 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी व पीड़ित छात्रा के सगे चाचा पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। इसके बाद महिला एवं बाल विकास व सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के विजय नगर स्थित आवास पर जाकर उनके पीए हनुमान को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन मुख्यालय से पुराने बस स्टैंड व हांसी गेट से होते हुए मंत्री की कोठी पर पहुंचा। विश्वस्त सूत्रों से पता लगा है कि पीड़ित छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के आरोपी पुलिस सब इंस्पेक्टर ने जिला स्तर पर संबंधित अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी, उसे माननीय न्यायालय ने रद्द कर दिया है।

आरोप - दबाव डालने के लिए चाचा पर दर्ज करवाया झूठा केस

जुलूस का नेतृत्व जन न्याय मोर्चा के नेता एवं राज्य पिछड़ा वर्ग के प्रधान राजेन्द्र तंवर, पूर्व कर्मचारी एवं किसान नेता मास्टर शेरसिंह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिस अधिकारी के विरुद्ध मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के 27 दिन बाद भी पुलिस अपनी जांच पड़ताल पूरी नहीं कर पाई और आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस के द्वारा आरोपी को घटित अपराध के साक्ष्यों को मिटा देने के लिए अवसर देना का काम किया जा रहा है। जिला पुलिस प्रशासन पीड़ित छात्रा को न्याय देने के प्रति गंभीर नहीं है, इसलिए उन्हें आन्दोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पीड़ित छात्रा पर दबाव डालने के लिए सगे चाचा पर झूठी प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, उसे भी रद्द नहीं किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आगाह किया कि जब तक जन न्याय मोर्चा की दोनों मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में मोर्चा सह संयोजक सन्दीप कालू, कर्मचारी नेता नरेन्द्र दिनोद, राजा चांग, रेनू शर्मा, सुखदेव पालुवास, सन्दीप, सरोज, सुनीता, सन्तोष आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : हरियाणा के विकास के लिए बजट पेश: महिलाओं को 2100, गुरुग्राम में नई मेट्रो लाइन, युवाओं को मिलेंगी 50 लाख नौकरी!

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story