भिवानी में दंपति के साथ बदसलूकी: कर्मचारियों ने बिजली निगम कार्यालय से धक्के मारकर बाहर निकाला, गिरने से महिला की टांग टूटी

Bhiwani Electricity Corporation Office
X
भिवानी में बिजली विभाग के कर्मियों ने दंपति के साथ की बदसलूकी।
Bhiwani Electricity Corporation Office: भिवानी में बिजली निगम कार्यालय में तीन कर्मचारियों ने एक दंपति के साथ बदसलूकी की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bhiwani Electricity Corporation Office: भिवानी के बिजली निगम कार्यालय में एक महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ बिल की समस्या लेकर ऑफिस गई थी। उस दौरान तीन कर्मचारियों ने दोनों को ऑफिस से बाहर निकालने के लिए धक्का मारने लगे। धक्का मुक्की के दौरान महिला जमीन पर गिर गई और उसका पैर टूट गया। जिसके बाद पीड़ित महिला के पति ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया। मामले के बारे पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस महिला और उसके पति के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विवाद की शुरूआत कैसे हुई ?

जानकारी मुताबिक पीड़ित महिला की पहचान इंदू देवी के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में इंदू ने बताया कि अक्टूबर 2024 में एक बिजली कर्मी मीटर की रीडिंग लेने आया था। उस दौरान महिला घर पर अकेली थी। बिजली कर्मी ने रीडिंग लेने के बाद इंदू से कहा कि मुझे पार्टी कब दोगी। इस पर इंदू ने कहा कि तुम्हें किसी बात की पार्टी दें। जिसके बाद बिजली कर्मी बिना कुछ कहे वहां से चला गया।

महिला ने बताया कि उस दिन के बाद से उसके घर में बिजली का बिल आना बंद हो गया। दिसंबर महीने तक जब बिजली का बिल नहीं आया तो महिला अपने पति के साथ बिजली निगम के ऑफिस गई थी। जहां उन्होंने डूप्लीकेट बिल लिया तो वह 16 हजार रुपए का बना। जिसके बाद महिला अपने पति के साथ आज यानी 4 जनवरी शनिवार को बिल की शिकायत लेकर बिजली निगम के ऑफिस पहुंच गई।

Also Read: हिसार में बदमाशों की गुंडागर्दी, टोल प्लाजा कर्मचारियों के साथ की मारपीट, बोले- जो करना है कर लो हम

तीनों ने कर्मियों ने पी हुई थी शराब

महिला ने बताया कि उन्हें पता नहीं था कि आज ऑफिस की छुट्टी है। जिसके बाद वह दोनों घर वापस जाने लगे। तभी ऑफिस के बाहर खड़े व्यक्ति ने उन्हें बताया कि तीन कर्मचारी दूसरी मंजिल पर हैं। जब महिला और उसका पति वहां पहुंचे तीनों ने कहा कि तुम अंदर कैसे आ गए आज ऑफिस बंद है। तीनों उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। जिसके बाद तीनों कर्मी धक्के मारकर दोनों को बाहर निकालने लगे। उस दौरान महिला गिर गई और उसका पैर टूट गया।

जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद पुलिस ने दंपति का बयान लिया। जिसमें महिला ने बताया कि तीनों कर्मचारियों ने शराब पी हुई थी। जब तीनों उसके पति के साथ बहस कर रहे थे, तब उसने फोन में इसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था। फिलहाल पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपियों के केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read: हांसी में 2 भाईयों की लड़ाई में गर्भवती घायल, घरों के गंदे पानी की निकासी को लेकर हुआ झगड़ा, गर्भवती के पेट में मारी लात

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story