haribhoomi hindi news
भिवानी में प्रोग्राम के दौरान आए पूर्व वित्त मंत्री ने आगाज़ करते हुए हुड्डा सरकार को कहा है कि अभी तो कई मुकाबले बाकी है जिसमें सरकार उन्हें कड़ी शिकस्त देगी। 

हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु एक कार्यक्रम में  भिवानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा पर निशाना साधा।उन्होंने हुड्डा पर जाट आरक्षण के दौरान आगजनी और लूटपाट करवाने के आरोप लगाए। साथ ही चेतावनी दी कि वो (हुड्डा) खुश न हों, अभी तो हमारे कई मुकाबले बाकी हैं। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान खुद की कोठी में आगजनी के आरोपितों की रिहाई के सवाल पर हुड्डा का नाम लिए बिना इशारों ही इशारों में कहा कि वो पूरा मामला एवं प्रकरण राजनीति से प्रेरित था।

राजनीतिक प्रतिशोध के चलते करवाई आगजनी और लूटपाट 
उन्होंने कहा कि 2014 में जिनकी सरकार गई वो हार की पीड़ा में भाजपा की सरकार को अस्थिर करना चाहते थे। वो खुद रोहतक में अव्यवस्था फैला कर दूसरी पार्टियों को भी अपने जिलों में ऐसा करने को उकसा रहे थे। उन्होंने कई शहरों में राजनीतिक प्रतिशोध के चलते आगजनी और लूटपाट करवाई गई। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि वो अभी मेरा खेल खत्म मानकर खुश न हों, अभी तो हमारे बहुत मुकाबले बाकी हैं।

सीएम सैनी को डमी कहने पर किया कटाक्ष
वहीं हरियाणा के CM नायब सैनी को डमी कहने वाले विपक्ष पर कैप्टन अभिमन्यु ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा की सरकार दिल्ली से अब नहीं, दिल्ली से तब सरकार चलती थी जब सरकार के दामाद को जमीनें दी गई।जब किसानों से उद्योगपतियों के लिए SEZ के नाम पर जमीनें छिनी गई। पूर्व CM हुड्डा के AJL मामले में बरी होने पर भी कैप्टन ने चुटकी ली और कहा कि ये तो लोवर कोर्ट का फैसला है और अभी तो और भी बहुत मामले हैं।

कांग्रेस पर की घेरा बंदी
अलग-अलग केसों का डर दिखा कर भाजपा द्वारा हरियाणा में सरकार बनाने के सवाल पर कैप्टन अभिमन्यु ने पलटवार कर कहा कि पूरी कांग्रेस को एक व्यक्ति की जेब में डाला, जिसे समाज ने स्वीकार नहीं किया। साथ ही कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाने की नियत ही नहीं थी। उन्होंने अपने ही नेताओं को धक्के मारे, गाली दी और बेइज्जती की। ये सरकार बनाने के लक्षण नहीं होते। अंत में कहा कि जनता ने इनको पहचान लिया, अब इनकी बोरिया बिस्तर बंद है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

7