IPS Transfer in Gujrat: गुजरात पुलिस में बड़ी सर्जरी, 25 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

MP IPS Transfer
X
MP IPS Transfer
IPS Transfer in Gujrat: गुजरात सरकार ने 25 आईपीएस अधिकारियों को ट्रांसफर किया है। डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. शमशेर सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अहमदाबाद: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े तबादले किए हैं। राज्य के 25 आईपीएस अधिकारियों (IPS) का तबादला किया गया है। राज्य के डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. शमशेर सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

1. डॉ. शमशेर सिंह, IPS (GJ:1991)- गुजरात के डीजीपी (कानून और व्यवस्था) डॉ. शमशेर सिंह को अगले आदेश तक एंटी करप्शन ब्यूरो अहमदाबाद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
2. डॉ. एस. पांडियन राजकुमार, IPS (GJ:1996)- डॉ. एस. पांडियन राजकुमार को गुजरात का नया एडीजीपी बनाया गया है। वह फिलहाल CID अपराध और रेलवे के एडीजीपी हैं।
3. अजय कुमार चौधरी, IPS (GJ:1999)- अहमदाबाद सिटी के स्पेशल पुलिस कमिश्नर अजय कुमार चौधरी को महिला सेल का एडीजीपी बनाया गया है।
4. एम.एल. निनामा, IPS (GJ:2006)- वडोदरा क्राइम एंड ट्रैफिक के जेसीपी एम एल निनामा को गांधीनगर स्टेट ट्रैफिक ब्रांच का आईजीपी बनाया गया है।
5. विधि चौधरी, IPS (GJ:2009)- पोस्टिंग का इंतजार कर रही DIG विधि चौधरी को अहमदाबाद शहर में स्पेशल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। उन्हें अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (प्रशासन) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
6. जयपाल सिंह राठौड़ IPS (GJ:2010)- जयपाल सिंह राठौड़ को अहमदाबाद शहर सेक्टर-2 का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह राजकोट ग्रामीण के DIG हैं।
7. डॉ.लीना पाटिल, IPS (GJ:2010): डॉ.लीना पाटिल को वडोदरा शहर क्राइम एंड लॉ एंड ऑर्डर का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
8. डॉ. सुधीर कुमार जे. देसाई, IPS (GJ:2012): डॉ.सुधीर कुमार देसाई को गांधीनगर इंटेलीजेंस का अधीक्षक नियुक्त किया है।
9. बलराम मीणा, IPS (GJ:2012): बलराम मीणा अहमदाबाद शहर जोन-1 के नए पुलिस उपायुक्त बनाए गए हैं।
10. हिमकर सिंह, IPS (GJ: 2013): हिमकर सिंह को राजकोट ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

ऊषा राड़ा (11) को वडोदरा जेल का अधीक्षक, संजय खरात (12) को अमरेली का पुलिस अधीक्षक और डॉ. रविन्द्र पटेल (13) को गांधीनगर गुजरात स्टेट पुलिस हाऊसिंग कोर्पोरेशन का एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है। श्रीपाल शेसमा (14) अहमदाबाद शहर जोन-2 के उपायुक्त श्रीपाल शेसमा का तबादला करते हुए उन्हें नियुक्ति के लिए वेटिंग में रखा गया है। विकास सुंदा (15) को कच्छ-भुज पश्चिम का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया हैं। हिमांशु वर्मा (16) को सीआईडी क्राइम एंटी इकोनॉमिक ऑफेंस विंग का एसपी बनाया गया है। आलोक कुमार (17) को सूरत शहर जोन-1 का उपायुक्त बनाया गया तो अभिषेक गुप्ता (18) को वडोदरा शहर जोन-3 उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निधि ठाकुर (19) को अहमदाबाद जेल का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। एन ए मुनिया (20) को एसआरपीएफ ग्रुप 3 मडाना का कमांडेंट बनाया गया है। वसंत कुमार नाई (21) को पाटण एसपी और भरत कुमार राठौड़ (22) को अहमदाबाद शहर जोन-2 का नया उपायुक्त बनाया गया है। भक्ति डाभी (23) को सूरत शहर मुख्यालय का उपायुक्त तो मेघा तेवार (24) को साबरकांठा एसआरपीएफ ग्रुप छह मुडेटी का कमांडेंट बनाया गया है। अहमदाबाद शहर पुलिस कंट्रोलरूम की उपायुक्त कोमल व्यास (25) को जामनगर एसआरपीएफ ग्रुप-17 का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story