Gujarat Board Result 2025: जानिए कब आएगा GSEB 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां जानें ताजा अपडेट

Gujarat Board Result 2025
X
Gujarat Board Result 2025 मई में हो सकता है जारी।
Gujarat Board Result 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है।

Gujarat Board Result 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि Gujarat Board Result मई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर लॉग इन करें।
  • GSEB Class 10th Result या Class 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • रिजल्ट को ध्यान से चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

पिछले साल का रिजल्ट
पिछले साल के नतीजों की बात करें तो कुल 82.56% छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की थी। कुल 7,06,370 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 6,99,598 छात्र उपस्थित हुए और 5,77,556 ने परीक्षा पास की थी। लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 86.69% पास प्रतिशत दर्ज किया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 79.12% रहा।

कुल मिलाकर, पिछले वर्ष का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.45% रहा। खास बात यह रही कि 127 स्कूलों ने 100% रिजल्ट दर्ज किया, जबकि 2023 में सिर्फ 27 स्कूल ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे। उस साल 1,034 छात्रों ने A1 ग्रेड हासिल किया था और 8,983 छात्रों को A2 ग्रेड मिला था। साइंस स्ट्रीम में 82.45% और जनरल स्ट्रीम में 91.93% छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story