राजा भैया के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज: पत्नी भानवी सिंह ने दिल्ली पुलिस से मांगा न्याय, 'दबंग' पति के खिलाफ लगाए ये आरोप

Raja Bhaiya
X
बाहुबली नेता राजा भैया के खिलाफ केस दर्ज।
FIR Against Raja Bhaiya: यूपी के कैबिनेट मंत्री रह चुके बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह ने सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस में शिकायत देकर केस दर्ज करा दिया है। जानिए पूरा मामला...

FIR Against Raja Bhaiya: यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दबंग नेता के नाम से वह सिर्फ यूपी में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। लेकिन अब दबंग नेता के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज हो गया है, यह एफआईआर किसी और ने नहीं, बल्कि राजा भैया की पत्नी ने भानवी सिंह ने कराया है। उन्होंने नेता पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला?

सफदरजंग एन्क्लेव थाने में केस दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भानवी सिंह ने अपने पति राजा भैया पर शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया है। इसके साथ भी एक महिला पत्रकार संग अफेयर का भी आरोप लगाया है। इसी को लेकर उन्होंने दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में केस दर्ज करा दिया है। ये मामला क्राइम अगेंस्ट वूमेन का है। बताया जा रहा है कि यह मामला पहले तो मीडिएशन सेंटर में गया था, लेकिन बाद में इसे थाने भेजकर केस दर्ज करा दिया गया है। दिल्ली पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

'मैं तलाक नहीं देने वाली हूं- भानवी सिंह'

बताते चलें कि रघुराज प्रताप सिंह अपनी पत्नी से तलाक लेना चाह रहे हैं, उनका केस भी कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में पत्नी भानवी सिंह का कहना है कि वह तलाक नहीं लेना चाह रही, क्योंकि रघुराज प्रताप सिंह उनके पति हैं, उनके बच्चे भी हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें कभी तलाक नहीं देने वाली हूं, मैं अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए कुछ भी करूंगी। भानवी सिंह ने राजा भैया पर यह भी आरोप लगाया है कि महिला पत्रकार से अफेयर के कारण मुझे घर से बाहर निकाल दिया है।

अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई

भानवी सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने एक बार उन्हें जान से मारने की भी कोशिश की थी। राजा भैया का कई लड़कियों के साथ अफेयर चलते रहता है, पत्नी इसका विरोध करती है, इसलिए उसे प्रताड़ित किया जाता है। 23 अप्रैल 2015 को उन्होंने अपनी पत्नी को इतना मारा था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होने वाली है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Crime News: साले ने दोस्तों के साथ मिलकर जीजा को उतारा मौत के घाट, अपमान का बदला लेने के लिए दिया अंजाम

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story