Sunita Kejriwal: सुनीता केजरीवाल की राजनीति में एंट्री, AAP के लिए करेंगी लोकसभा चुनाव प्रचार, पार्टी ने बनाया ये प्लान

Sunita Kejriwal press conference
X
सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल राजनीति के मैदान में कदम रख रही हैं। सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।

Sunita Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल सुर्खियों में बनी हुई हैं। इससे पहले सुनीता केजरीवाल भाषण और बयानबाजी के दूर रहती थीं, लेकिन अब सुनीता मीडिया के सामने आकर ना सिर्फ पति को लेकर अपडेट दे रही हैं, बल्कि भावुक अपीलों के जरिए केजरीवाल के लिए समर्थन जुटाने की भी पूरी कोशिश करती दिख रही हैं। अब सुनीता केजरीवाल भी राजनीति के मैदान में उतर रही हैं। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सुनीता केजरीवाल ने आज शुक्रवार को नया कैंपेन 'केजरीवाल को आशीर्वाद' शुरू किया है।

चुनाव प्रचार करेंगी सुनीता केजरीवाल

जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए सुनीता केजरीवाल इससे जुड़ेंगी। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने प्लान तैयार किया है। वह दिल्ली और पंजाब समेत अन्य लोकसभा सीट जहां पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं वहां पर जाकर चुनाव प्रचार करेंगी।

केजरीवाल को आशीर्वाद कैंपेन किया शुरू

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने नंबर पर सीएम केजरीवाल को आशीर्वाद भेजने की अपील की है। सुनीता केजरीवाल ने आज शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है। सुनीता केजरीवाल ने वीडियो में कहा कि कोर्ट में जिस तरह से सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपना पक्ष रखा, आप लोगों ने जरूर सुना होगा। अगर नहीं सुना है तो उसे जरूर सुनें। कोर्ट के सामने जो कुछ केजरीवाल ने बोला वो कहने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है। वे एक सच्चे देश भक्त हैं। बिल्कुल ऐसे ही हमारे स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों के तानाशाही से लड़ते थे। पिछले 30 से मैं केजरीवाल के साथ हूं। देशभक्ति उनके रोम रोम में बसी है। केजरीवाल जी ने देश की सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी और तानाशाही ताकतों को ललकारा है।

आशीर्वाद देने की अपील

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आप ने केजरीवाल जी को अपना बेटा और भाई कहा है और हमेशा प्यार दिया है, क्या आप इस लड़ाई में उनका साथ नहीं देंगे? मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे। मैं आपको एक व्हाट्सएप नंबर 8297324624 दे रही हूं। आज से 'केजरीवाल को आशीर्वाद' रूप से एक अभियान शुरू कर रहे हैं। इस नंबर पर आप अपना आशीर्वाद, शुभकामनाएं, दुआएं और प्रार्थना भेज सकते हैं। कोई और भी संदेश देना चाहें तो वो भी दे सकते हैं। कई माताओं और बहनों ने केजरीवाल के लिए मन्नत मांगी है, वो भी लिख कर भेजें। कई लोगों ने सीएम के लिए व्रत रखा है। मुझे कई लोगों के फोन भी आए। केजरीवाल जी से कितना प्यार करते हैं लोग। वो सब लिखकर भेजिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story