Logo
election banner
Famous Place In Delhi: दिल्ली को दिलवालों का शहर कहा जाता है। यहां पर कई पर्यटन और धार्मिक स्थल घूमने के लायक है। यदि आप भारत में रह कर दिल्ली का दर्शन नहीं किए तो आपने बहुत कुछ मिस कर दिया है।

Famous Place In Delhi: दिल्ली जितना राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते फेमस है, उतना ही फेमस ऐतिहासिक इमारतों और स्थलों के चलते भी है। दिल्ली को दिलवालों का शहर कहा जाता है। यहां पर कई पर्यटन और धार्मिक स्थल घूमने के लायक है। यदि आप भारत में रह कर दिल्ली का दर्शन नहीं किए तो आपने बहुत कुछ मिस कर दिए हैं। दिल्ली में मुगलों की बनाई गई कई ऐतिहासिक इमारतें हैं, जिसे देखने के लिए देश-विदेश के लोग आते हैं। ये शहर खाने से लेकर घूमने तक, शॉपिंग से लेकर मौज मस्ती तक हर चीज के लिए फेमस है। यहां पर आपको देश के ही नहीं बल्कि विदेश के भी फेमस फूड खाने को मिल जाएंगे। अगर आप राष्ट्रीय राजधानी को घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको जानना बेहद जरूरी है कि आपको कौन-कौन सी जगह घूमना चाहिए। तो चलिए जानते हैं... 

इंडिया गेट- इंडिया गेट काफी फेमस है। इसे प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की याद में बनवाया गया था। इंडिया गेट की नींव ड्यूक ऑफ कनॉट ने 1921 में रखी गई, इसका डिजाइन एडविन लुटियन ने किया था और 10 साल बाद वायसराय लॉर्ड इरविन ने इसका उद्घाटन किया। इंडिया गेट एक युद्ध स्मारक है जो विश्व युद्ध के दौरान मारे गए 70000 भारतीयों की याद में बनाया गया था। आप इंडिया गेट घूम सकते हैं इसके आस पास काफी एक्टिविटी रहती है।

लाल किला-  लाल किले को शाहजहां ने 1638 ईसवी में बनवाया था। यमुना नदी के पास लाल पत्थर से इस किले का निर्माण किया गया था। इसमें संग्रहालय और पारंपरिक हस्तशिल्प के कई नमूने देखने को मिलेंगे। ऐसी कहा जाता है कि मुगल लोग लाल किले को लाल किला नहीं बल्कि लाल हवेली कहते थे। दिल्ली में स्थित लाल किला बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। इसे भी देखने को लिए विदेश के लोग भी आते हैं।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली के 6 बड़े होलसेल बाजार, यहां कपड़ों के दाम जानकर रह जाओगे हैरान

जामा मस्जिद- दिल्ली की जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। इसे दिल्ली के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक मानी जाती है। ये मस्जिद शाहजहां की सबसे प्राचीन इमारतों में से एक है। इस मस्जिद का निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने 1650 ई. में करवाया था। जामा मस्जिद में ईद के मौके पर भारी भीड़ होती है। इसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं।

कुतुब मीनार- कुतुब मीनार दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची मीनार है। लेकिन ईंट की बनी सबसे ऊंची मीनार है। कुतुब मीनार को कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाया था। उस वक्त ये दिल्ली की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल थी। इसका निर्माण लाल पत्थर और मार्बल से किया गया है। कुतुब मीनार को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं।

हुमायूँ का मकबरा- हुमायूं का मकबरा दिल्ली के सबसे प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में से एक है। इस खूबसूरत मकबरा को मुगल सम्राट हुमायूं की याद में उनकी पहली पत्नी हाजी बेगम ने बनवाया था। ये मकबरा मुगल वास्तुकला का नमूना है। दिल्ली में घूमने के लिए हुमायूं का मकबरा भी एक बढ़िया बहुत अच्छी जगह है।  

लोटस टेंपल- लोटस टेंपल को कमल मंदिर भी कहा जाता है। हालांकि इसमें किसी भगवान की मूर्ति नहीं है। इसका निर्माण सन 1986 में किया गया था। इसे 20वीं सदी का ताजमहल भी कहा जाता है। यहां आप अपने भगवान की उपासना कर सकते हैं। लोग यहां शांति और सुकून का अनुभव करने के आते हैं।
 

5379487