Sanjay Singh Press Conference: देश की राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प हो गई। कैदियों ने एक-दूसरे पर सुए से हमला किया, जिसमें चार कैदी घायल हुए। इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री केजरीवाल की जान को खतरा बताया है। आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है, उनके खिलाफ गहरा षड्यंत्र रचा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि जेल के अंदर अरविंद केजरीवाल के साथ ऐसी घटना होगी, तो कौन जवाब देगा। इसके बाद लोग मुंह बनाकर कैमरे के सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तिहाड़ जेल में कई हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं, तो अरविंद केजरीवाल के साथ भी ये लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम दिला सकते हैं। ये लोग काफी शातिर और खतरनाक है। संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखते हैं, लेकिन मौका पाते ही ऐसी घटना को करा देंगे, जिससे उनकी जान चली जाए। बाद में, फिर मुंह बनाकर कैमरे पर आ जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि मैं इसलिए कह रहा हूं कि जेल के अंदर अरविंद केजरीवाल की जिंदगी को खतरा है। उनके खिलाफ गहरा षड्यंत्र रचा जा रहा है, उन्हें 23 दिन तक तो इंसुलिन नहीं दी गई, ये पूरी तरह से जानलेवा कदम था।

तिहाड़ जेल में दो कैदियों के गुट में भिड़त 

बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल नंबर 3 में है, वहीं तिहाड़ जेल नंबर-2 में कैदियों के दो गुट ने एक-दूसरे के ऊपर सुए से हमला किया। इस घटना में चार कैदी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना सोमवार की है। विस्तृत खबर को पढ़ने के लिए उपरोक्त लिंक पर क्लिक कीजिए।