Samaypur Badli Murder Case: दिल्ली के समयपुर बादली से 4 हत्याओं का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला समेत उसके 3 बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है। हत्या का आरोप मृतका के पति पर लगा है, जो फरार चल रहा है। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी पति मुंचन केवट पत्नी अनीता और तीन बेटियों के साथ चंदन पार्क में रहता था। बच्चियों की उम्र 5, 3 और 2 वर्ष थी। मुंचन आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है। मामले के बारे में पड़ोसियों को जब पता लगा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने महिला और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
Four people, including a woman and her three children, were found murdered in the Samaypur Badli area. The husband, who works as a distributor at Azadpur Mandi, is suspected to have killed all four, according to preliminary investigation. He has been absconding since the… pic.twitter.com/mVJqX8lo28
— IANS (@ians_india) February 25, 2026
पति-पत्नी के बीच होता था झगड़ा
स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता लगा है कि आरोपी मुंचन का अपनी पत्नी अनीता से रोजाना झगड़ा होता था। पड़ोसियों का कहना है कि घर से उन्हें रोजाना झगड़ने और चिल्लाने की आवाज आती थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि किसी बात को लेकर दोने पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी मुंचन ने अनीता और अपनी 3 बेटियों की हत्या कर दी।
हालांकि ऐसा भी सामने आ रही है कि आरोपी अनीता पर शक करता था, लेकिन मुंचन की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असली वजह का पता लग पाएगा। फिलहाल पुलिस इस बारे में सूचना इकट्ठा करने में लगी हुई है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू करके आरोपी की तलाश कर रही है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।









