Delhi Road Accident: दिल्ली के तिलक नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने पिता और बेटी को टक्कर मार दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस हादसे में पिता और बेटी दोनों घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला तिलक नगर के पैसिफिक मॉल के पास का बताया जा रहा है। जहां एक तेज़ रफ्तार और बेकाबू कार ने एक व्यक्ति और उसकी बेटी को टक्कर मार दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि घायल शख्स अपनी बेटी के साथ बाहर किसी काम से जा रहे थे, उसी दौरान अचानक से वहां तेज रफ्तार कार आई, और दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
This happened in West Delhi.
— Aparajite (@amshilparaghu) April 12, 2026
A father and his daughter had just stepped out of their house…
when a speeding car came out of nowhere.
In a split second,
he pushed his daughter to safety and took the hit himself.
A father’s instinct saved a life.
But the question is…
why are… pic.twitter.com/DxMGxxCctC
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
डॉक्टरों का कहना है कि पिता और बेटी दोनों को गंभीर चोटे आई हैं, लेकिन राहत की बात है कि दोनों की हालत स्थिर है। इस हादसे के बाद से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है, लोगों ने आरोप लगाया है कि इस क्षेत्र में अक्सर गाड़ियां तेज रफ्तार से चलते है, जिसकी वजह से इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है।
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, इसके अलावा आरोपी की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग करने के लिए कहा है।










