Ram Leela in Delhi: दिल्लीवालों के साथ केजरीवाल आज देखेंगे रामलीला, CM ने लोगों से की सपरिवार आने की अपील

Ram Leela in Delhi
X
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
Ram Leela in Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं रविवार को रामलीला देखने जाऊंगा। आपको भी समय निकालकर अपने परिवार के साथ जाना चाहिए।

Ram Leela in Delhi: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इसी बीच, दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिवसीय रामलीला कार्यक्रम आयोजित किया है। यह रामलीला कार्यक्रम आईटीओ के पास पियरे लाल ऑडिटोरियम में हो रही है। पहले दिन ही प्रभु श्रीराम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री सौरभ भारद्वाज और शिक्षा मंत्री आतिशी ने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। वहीं, आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी रामलीला देखने जाएंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल भी देखेंगे राम की लीला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म से लोगों से अपील करते हुए कहा कि मैं रविवार को रामलीला देखने जाऊंगा। आप लोगों को भी समय निकालकर अपने परिवार के साथ जरूर जाना चाहिए। रामलीला कार्यक्रम का समापन अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह के साथ होगा।

सौरभ भारद्वाज ने देखी रामलीला

दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रामलीला देखी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित देश की सबसे प्रसिद्ध रामलीला का शुभारंभ आज आतिशी के साथ किया। 6 दशकों से ज्यादा से श्री राम भारतीय कला केंद्र इस रामलीला का प्राइवेट आयोजन टिकट पर करा रही है। इस बार केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता के लिए निशुल्क आयोजन किया हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को ऑडिटोरियम में आकर रामलीलाल देखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Ram mandir Pran pratishtha: अयोध्या में 51 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था, खड़े हो सकेंगे 22,825 वाहन, गूगल मैप पर मिलेगी लोकेशन ​​​​​​​

आतिशी बोलीं- श्रीराम के जीवन का बेमिसाल मंचन

दिल्ली की मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा केजरीवाल सरकार के प्रयास से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के जीवन का ये बेमिसाल मंचन हम सभी के लिए धर्म और मर्यादा की राह पर चलने की सीख है। उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम के आदर्शों का पालन करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम जनता की सेवा कर राम राज्य कायम करने का सपना साकार कर रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story