Logo
election banner
भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आप पर निशाना साधा है। एक वर्ष से आम आदमी पार्टी शासित नगर निगम लगातार दिल्ली के व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है।

Delhi News: दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी नेताओं पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से आम आदमी पार्टी (AAP) शासित दिल्ली नगर निगम (MCD) लगातार दिल्ली के व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है।

उन्होंने कहा है कि नगर निगम में सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एक दस सूत्री गारंटी कार्ड जारी किया था, जिसमें दिल्ली के नागरिकों, व्यापारियों को राहत के आश्वासन दिए थे पर आज एक वर्ष बाद केजरीवाल के गारंटी कार्ड पर काम होना तो दूर, स्थिति यह है कि नगर निगम व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है।

वर्ष 2021-22 में आप नेता एवं पार्टी के निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दिल्ली के व्यापारियों को स्वच्छता शुल्क सहित विभिन्न मुद्दों पर लुभावने आश्वासन दिए थे पर आप के सत्ता में आने के एक वर्ष बाद दिल्ली के व्यापारी तीन मुद्दों पर मिल रहे हजारों नोटिसों को लेकर परेशान हैं। वहीं, दिल्ली की सड़कों पर आवारा पशुओं के बढ़ते आतंक से नागरिक भी परेशान हैं।

दिल्ली का व्यापारी परेशान

भाजपा प्रवक्ता कपूर ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम की आवारा कुत्तों एवं बंदरों के आतंक पर कार्रवाई में विफलता से परेशान दिल्ली वाले तीन दिन पूर्व गायों द्वारा खानपुर में एक नवयुवक को मार देने से स्तब्ध हैं। तो वहीं आजकल दिल्ली नगर निगम राजस्व बढ़ाने के नाम पर दिल्ली के हर बाजार में स्वच्छता शुल्क, दुकान पर लगे बोर्ड और ट्रेड लाइसेंस के लाखों नोटिस बांट रहा है, जिससे दिल्ली के व्यापारी परेशान हैं।

5379487