Logo
election banner
Delhi Metro News: दिल्ली पुलिस ने मेट्रो के अंदर होली खेलने और रील बनाने में शामिल दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

Delhi Metro News: दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो में बीते कुछ दिनों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें दो लड़कियां अश्लील तरीके से मेट्रो में एक-दूसरे को रंग लगाती दिख रही थी। दिल्ली पुलिस ने मेट्रो के अंदर होली खेलने और रील बनाने में शामिल दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 8 अप्रैल को नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 (अश्लील हरकतें और गाने) और मेट्रो रेलवे (संचालन और रखरखाव) अधिनियम की धारा 59 के तहत दोनों युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

डीएमआरसी ने दिल्ली पुलिस को लिखा पत्र 

इस वायरल वीडियो में पुलिस ने केस तब दर्ज किया, जब डीएमआरसी ने दिल्ली पुलिस को 2 अप्रैल को पत्र लिखा था। इसमें उस वीडियो की गंभीरता से जांच करने के लिए कहा, जिसमें पिछले महीने ट्रेन के अंदर दो महिलाओं को एक-दूसरे पर रंग लगाते देखा गया था।

दोनों युवतियों ने बनाई थी अश्लील वीडियो 

पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो में अश्लील और गैरकानूनी गतिविधियों के संबंध में एक मेट्रो अधिकारी से शिकायत मिली थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि दो महिलाओं ने एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। 

दोनों युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच के दौरान, नोएडा पुलिस से संपर्क किया और ग्रेटर नोएडा में रहने वाली दोनों युवतियों का पता लगाया। दोनों लड़कियों ने 21 मार्च को चलती मेट्रो में रील बनाते हुए अश्लील तरीके से एक-दूसरे को रंग लगाया था। उन्हें अब दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बाद में कुछ शर्तों के साथ दोनों को जमानत मिल गई। इससे पहले इन दोनों युवतियों को नोएडा में चलती स्कूटी पर रंग लगाते हुए और अंतरंग हाव-भाव करते देखा गया था। 

5379487