haribhoomi hindi news
Delhi Police Raid: दिल्ली पुलिस ने 11 राज्यों में छापेमारी करके 27 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Delhi Police Raid: दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोहों के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाकर 11 राज्यों में छापेमारी की गई है। छापेमारी के तहत 27 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह आरोपी  1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी में शामिल थे। आरोपियों के बैंक की जांच की गई, तो उसमें 13.91 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है।  

गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ गृह मंत्रालय के पोर्टल पर 150 से ज्यादा शिकायतों के बारे में भी पता चला है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, 20 बैंकिंग कार्ड, एक पीओएस मशीन, एक मोटरसाइकिल और कई बैंक डॉक्यूमेंट्स और खाता किट भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों के बारे में भी पता लग सके।  

कौन से राज्यों में की छापेमारी

पुलिस अधिकारी के मुताबिक ACPऑपरेशन विजय कुमार और इंस्पेक्टर विकास बुलडक के नेतृत्व में टीमों को बनाया गया है। इन टीमों में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 11 राज्यों में एकसाथ छापेमारी करके क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल अपराधी अलग-अलग राज्यों में रहकर फर्जी बैंक खाते खुलवाने, सिम कार्ड उपलब्ध कराने, रकम ट्रांसफर करने और निकासी करने का काम भी संभालने का काम करते थे।  

आरोपी लोगों को कैसे ठगते थे ?

पुलिस जांच में सामने आया है कि अपराधी लोगों को ठगने के लिए फर्जी निवेश योजनाओं में ऊंचे रिटर्न का झांसा देते थे। कुछ मामलों में अपराधी  बैंक अधिकारी बनकर APK फाइल को भेजते थे, जिसमें मोबाइल फोन को हैक करके खातों से पैसा निकाला जाता था। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से क्रेडिट कार्ड और ओटीपी की जानकारी ली जाती थी।

इसके साथ ही वीजा दिलाने और ऑनलाइन टास्क देकर मोटी कमाई के नाम पर लोगों से लाखों रुपये वसूलते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ करके दूसरे अपराधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस को संभावना है कि इस मामले में आगे की जांच के दौरा ठगी की राशि और पीड़ितों की संख्या बढ़ने की संभावना है। 

7