Logo
Pachgaon Metro Station: पचगांव मेट्रो स्टेशन प्रोजेक्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसमें रूट, स्टेशन और जमीन से जुड़ी जानकारी शामिल है।

Pachgaon Metro Station: गुरुग्राम सेक्टर-56 से लेकर पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस रूट को बनाने में अभी देर हो सकती है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) द्वारा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के बदले में राशि की डिमांड की है। 

बताया जा रहा है कि HMRTC ने राइट्स की तरफ से तैयार DPR पर सहमति जताने के लिए HSIIDC को भेजा था। इसके जवाब में HSIIDC ने कहा कि उन्हें मेट्रो स्टेशन के निर्माण को लेकर अधिग्रहित जमीन के बदले में उन्हें नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से पैसे चाहिए। ऐसे में इस मुद्दे को मुख्य सचिव के समक्ष रखा जाएगा, ताकि मामले को सुलझाया जा सके।  

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के मुताबिक, मेट्रो पूंजी-गहन परियोजना है। मेट्रो रूट और स्टेशन के निर्माण को सरकार द्वारा सड़कों और जमीन को उपलब्ध करवाया जाता है। ऐसे में इस तरह के प्रोजेक्ट के लिए सरकारी जमीन फ्री में उपलब्ध करवाना जरूरी हो जाता है।

अगर ऐसा नहीं होता है, तो परियोजना की लागत बढ़ जाएगी, जिसकी वजह से अप्रत्यक्ष रूप से राज्य पर एक्स्ट्रा आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। DMRC द्वारा भी मेट्रो परियोजनाओं  के निर्माण को लेकर DDA, NDMC या दिल्ली के अन्य नगर निगमों को जमीन की एवज में कोई मुआवजा नहीं दिया है। वहीं HSIIDC को भी भूमि अधिग्रहण के लिए देना संभव नहीं है। 

हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (HMRTC) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंजूरी मिलने के बाद राइट्स लिमिटेड को पचगांव मेट्रो के निर्माण की DPR तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, राइट्स ने 10 हजार 428 करोड़ रुपये की DPR को तैयार किया गया है। इस मेट्रो को बनाने में केवल10  प्रतिशत की राशि केंद्र सरकार की तरफ से दी जाएगी, जबकि हरियाणा सरकार 90 प्रतिशत राशि का इंतजाम करेगी। वहीं HSIIDC द्वारा 1500 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। 

कहां बनेंगे स्टेशन ?

सेक्टर-56 से लेकर पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो मार्ग की लंबाई करीब 36 किमी होगी। गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-56 स्थित रैपिड मेट्रो के स्टेशन से यह शुरू होगी। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड और एसपीआर से होते हुए पचगांव तक चलाया जाएगा।

इसके तहत 28 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिसमें सेक्टर-56, घाटा ट्रैफिक सिग्नल, सेक्टर-61, 62, नरवाना कंट्री, सेक्टर-66, वाटिका चौक, सेक्टर-69, 70, 75, खेड़की दौला, सेक्टर-36ए, ग्लेाबल सिटी, सेक्टर-88, 84, 85, 89, 86, 90, 91, गांव कांकरौला, सेक्टर-एम-15, एम-14, एम-नौ, एम-आठ समेत पचगांव में आखिरी स्टेशन होगा।  

7